नेशनल चैम्बर ने मनाया,75 वॉ गणतंत्र दिवस।

 


मुख्य अतिथि डॉ.धर्मपाल सिंह, विधायक (एत्मादपुर) के साथ चैम्बर अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने किया ध्वजारोहण।

चैम्बर के वरिष्ठ पूर्व अध्यक्ष के. के. पालीवाल का किया गया सम्मान।

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: 26 जनवरी,75वॉ गणतन्त्र दिवस, चैम्बर प्रांगण में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल द्वारा मुख्य अतिथि माननीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह जी के साथ अपने पदाधिकारियों सहित राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया और राष्ट्रीय गान किया गया। देश के अमर शहीदों को याद करते हुए जयघोष किये गये।

इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश गोयल ने चैम्बर के वरिष्ठ पूर्व अध्यक्ष के. के. पालीवाल को साफा पहनाकर सम्मानित किया और अन्य सभी पूर्व अध्यक्षों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि चैम्बर को आगे बढ़ाने में पूर्व अध्यक्षों की अहम भूमिका रही है।

पूर्व अध्यक्ष के. के. पालीवाल ने चैम्बर की स्थापना से लेकर आज तक की प्रगति का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि चैम्बर के संस्थापक के पी भार्गव साहब एवं प्रथम सचिव एम. एम. अग्रवाल का इस चैम्बर को आगे बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान रहा है।

पूर्व अध्यक्ष शांति स्वरूप गोयल ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस की गत वर्षों के गणतंत्र दिवसों  से अलग प्रतीत हो रहा है। 500 वर्ष बाद हमारे भगवान राम अपनी कुटिया में पधारे हैं।  चारों तरफ उत्साह दिख रहा है।  हम भारत के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने कहा कि चैम्बर द्वारा भेजे गये पत्रों की सुनवाई अधिकारियों एवं माननीय मंत्रियों द्वारा शीघ्र की जा रही है। यह चैम्बर की एक बड़ी उपलब्धि है। अब आगरा के महत्व को धार्मिक एवं पौराणिक महत्व के दृष्टिकोण से चैम्बर द्वारा विभिन्न स्तरों पर प्रस्तुत किया जा रहा है और भविष्य में आगरा धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में उभरकर आएगा जिससे पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिल सकेगा।

पूर्व अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने बताया कि जैसे 55 वर्षों से हमारे पूर्व अध्यक्ष के. के.पालीवाल और सीताराम अग्रवाल द्वारा चैम्बर को सक्रिय योगदान  दिया जा रहा है। उनके योगदान के लिए चैम्बर आभारी है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर हमें प्रसन्नता हो रही है कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं के साथ उन्होंने देश भक्ति के गीत का गायन किया . . .

’’मेरे देश की माटी चंदन है, पग पग पर नन्दन वन है . . . .’’

पूर्व अध्यक्ष श्री किशन गोयल ने शुभकामनाएं देते हुए उन वीर शहीदों को नमन किया। जिन्होंने देश की खातिर अपनी जान की बाजी लगाई।

अधिवक्ता के. सी. जैन ने कामना की 75 वॉ गणतंत्र दिवस सभी के लिए मंगलकारी हो उन्होंने बताया कि देश में रुल ऑफ लॉ की महती आवश्यकता है। हिट एंड रन में दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति का कैशलेस उपचार के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी जिसे स्वीकृत मिल गई है। बहुत कुछ सुधार की आवश्यकता है। हिट एंड रन में मृत्यु दावों का निस्तारण बहुत धीमी गति से हो रहा है। 600 करोड़ के क्लेम में अभी केवल 178 करोड़ के दावे निस्तारित हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा रूल ऑफ़ लॉ के  लिए कई याचिकाएं लगाई जा रही हैं। इसी पर चैम्बर के पूर्व अध्यक्षों ने सुझाव दिया कि सरकारी आदेश  है कि जो धर्मालय मार्गों में बने हुए हैं उनको अन्यत्र स्थान पर शिफ्ट किया जाये। जबकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से  यह आवश्यक है। किन्तु यह प्रभावी नहीं हो रहा है। अधिवक्ता के. सी. जैन ने कहा कि इस सम्बन्ध में कार्यवाही की जाएगी। 

चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा कि हम सब मिलकर उद्योग एवं व्यापार के निरंतर विकास के लिए कार्य करेंगे। डॉ. आर एस पारीक साहब को पद्मश्री से नवाजने पर आगरावासियों में ख़ुशी है।  चैम्बर द्वारा उन्हें सम्मानित किया जायेगा। 

गणतंत्र दिवस समारोह में अध्यक्ष राजेश गोयल, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज बंसल, पूर्व अध्यक्ष के. के. पालीवाल, शान्ति स्वरूप गोयल, सीताराम अग्रवाल,अतुल कुमार गुप्ता, श्रीकिशन गोयल सदस्यों में सुरेश चंद बंसल, मनोज कुमार गुप्ता, गोपाल खंडेलवाल, अनूप गोयल, अम्बा प्रसाद गर्ग, सचिन सारस्वत, मयंक मित्तल, अजय कुमार गुप्ता, चन्द्रमोहन खंडेलवाल, राजेन्द्र गर्ग, गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, श्याम मोहन गुप्ता, नितेश अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, अशोक गोयल,अर्जुन गुप्ता,डॉ.उदय अग्रवाल, के.सी.जैन, रवि शर्मा, रवि शंकर अग्रवाल  आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।