नगर कीर्तन की तैयारियों को लेकर,प्रशासन एवं सिक्ख समाज के मध्य हुई बैठक



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा।नगर कीर्तन की तैयारियों को लेकर आज कलक्ट्री सभागार मे आगरा  जिलाधिकारी भानु चंद गोस्वामी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। 13 जनवरी को नगर कीर्तन मार्ग पर पुनः समस्त विभागों के अधिकारियों से भ्रमण कर मौका मुआयना की रूप रेखा बनी।

जिलाधिकारी ने समस्त विभागों को समय से पूर्व कार्य करवाने के लिए निर्देश दिए।बैठक में पुलिस,नगर निगम,नगर मजिस्ट्रेट,मेडिकल,जल संस्थान,अग्नि शमन,टोरेंट,जल निगम आदि के अधिकारी उपस्थित रहे।

श्री गुरु सिंह सभा माईथान के प्रधान कंवल दीप सिंह जी ने बताया कि इस बार नगर कीर्तन 21 जनवरी को निकाला जा रहा है।जिसका रूट गुरुद्वारा माईथान से शुरू होकर गुरुद्वारा बालूगंज तक रहेगा।जिसके लिए एक मौका मुआयना के बैठक की तिथि निर्धारित करनी चाहिए, जिसे 13 जनवरी को नियत की।

मुख्य ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने विशेष कर गुरुद्वारा माईथान वाली गली मे अतिक्रमण और मार्ग की दुर्व्यस्था पर जोर दिया।समन्वयक बंटी ग्रोवर ने पूरे मार्ग भ्रमण मे मनोरंजन विभाग को विशेष कर शामिल करने पर जोर दिया, जिससे पूरे नगर कीर्तन मार्ग मे लटकते तारो को सही किया जा सके।चेयरमैन परमात्मा सिंह ने पिछले वर्ष की तरह मार्ग डायवर्सन पर कहा। इस अवसर पर सिक्ख समाज द्वारा जिलाधिकारी को एक पत्र भी सौंपा गया।

बैठक में गुरुद्वारा गुरु के ताल के बाबा हरबंस सिंह,प्रधान कंवल दीप सिंह,मुख्य ग्रंथी, ज्ञानी कुलविंदर सिंह,समन्वयक बंटी ग्रोवर ,चेयरमैन परमात्मा सिंह के अतिरिक्त,गुरुद्वारा बालूगंज के प्रधान,इंद्रजीत सिंह गुजराल,राजेंद्र पाल सिंह मिठ्ठू,मनमोहन सिंह,अमरजीत सिंह सेठी,पाली सेठी, हरपाल सिंह,गुरनाम सिंह अरोरा, राना रंजीत सिंह,प्रवीण अरोरा,मलकीत सिंह,जसविंदर सिंह,सुरजीत सिंह छाबड़ा, रविंद्र सिंह,इंदर जीत सिंह,अजीत सिंह ,गुरुदयाल सिंह बेदी, आई एस मेहता आदि एवं प्रशासन से नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, ए डी एम सिटी अनूप कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट आनंद सिंह,डी के सिंह सी एफ ओ, गोविन्द सारस्वत जल निगम,अहतिशाम उद्दीन जल निगम,प्रेम चंद श्रीवास्तव टोरेंट,कुश मल्होत्रा टोरेंट,संजीव कुमार शाक्य ए सी एम 1, डा. धर्मेश श्रीवास्तव ए सी एम ओ , बी एल गुप्ता मुख्य अभियंता नगर निगम,कुलदीप सिंह जीएम जलकल,सुरेंद्र यादव अपर नगर आयुक्त नगर निगम,सुकन्या शर्मा ए सी पी कोतवाली उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- असलम सलीमी।