आगरा हुआ राममय,रामदूत पहुँच रहे हैं घर-घर,अक्षत पाकर लोग हो रहे हैं धन्य



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

 आगरा:आगरा में जगह-जगह श्री राम  जन्मभूमि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमित्त अक्षत वितरण के साथ आमंत्रण देने के लिए हज़ारों कार्यकर्ता घर घर जाकर संपर्क कर रहे हैं। गुरु का ताल गुरुद्वारा में बाबा प्रीतम सिंह जी को पूजित अक्षत विभाग संघ चालक श्री राजन सिंह जी, विभाग प्रचारक सिंह आनंद जी,विभाग संपर्क प्रमुख श्री संजीव माहेश्वरी जी के द्वारा दिए गए बाबाजी ने सभी समाज को इस उत्सव को मानने का आग्रह किया। 

 इसके तहत पश्चिम महानगर के रूनकता पुष्पांजलि आशियाना वीर सावरकर नगर जयपुर हाउस,पृथ्वी नाथ नगर शाहगंज, गोकुलपुरा, शास्त्रीपुरम, आवास विकास सेक्टर 9-10 कलवारी सुचेता आदि स्थानों पर घर घर अक्षत वितरण महा अभियान चला।

 अभियान यात्रा में सभी समाज के लोगो ने स्थान स्थान पर पुष्प वर्षा की,यात्रा में बड़ी संख्या में संघ विचार परिवार के लोग शामिल रहे,अवधेश उपाध्याय भाग संघचालक कैलाश महानगर प्रचारक सचिन कुमार,महानगर प्रचार प्रमुख विनीत शर्मा एवं बहुत बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही।

इसी क्रम में यमुना पार में भी अक्षत वितरण महा अभियान चलाया गया।यह अभियान भाजपा नेता,राम भक्त हुकम सिंह तोमर के नेतृत्व में चला।राम भक्तों ने ट्रांस यमुना कॉलोनी,श्रीनगर कॉलोनी,महावीर नगर समेत अन्य स्थानों पर अक्षत का वितरण कराए।अभियान में रामभक्त आर पी सिंह जादौन(पू.प्राचार्य) अजय जैसवाल,सुभाष अग्रवाल, विमल दीक्षित,कुमार मंगलम जैन,एड.कृष्ण मुरारी माहेश्वरी, सौरभ वर्मा,सचिन गुप्ता,संजू अग्रवाल, नीरज शर्मा,बंटी बंसल, रघु राघव

आदि प्रमुख थे।