अयोध्या धाम में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व पावन बेला में चैम्बर ने की श्री राम दरबार की स्थापना।

 


केन्द्रीय राज्य मंत्री - स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, प्रो. एस पी सिंह बघेल द्वारा किया गया श्रीराम दरबार कलाकृति का अनावरण।

श्रीराम दरबार कलाकृति निर्मित की गई है मुम्बई के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा।

एक ख्याति प्राप्त समाजसेवी अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कला प्रेमी,मुंबई निवासी गुरु स्वरुप श्रीवास्तव द्वारा श्री राम दरबार किया चैम्बर को सप्रेम भेंट।

श्री राम दरबार स्थापना आयोजन,भजन संध्या,आरती प्रसादी एवं आतिशबाजी के साथ हुआ दिव्य वातावरण में सम्पन्न।

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: 19 जनवरी,चैम्बर भवन में चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल की अध्यक्षता में श्री राम दरबार स्थापना का भव्य आयोजन किया गया।

चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा कि यह सर्वविदित है कि 22 जनवरी 2024 को हमारे माननीय प्रधानमंत्री द्वारा अयोध्या धाम में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। यह हमारे लिए बड़े ही गर्व का दिन होगा। इससे हमारे देश वासियों में बड़ा उत्साह उत्पन्न हो रहा है। चरों तरफ उत्साह का वातावरण बन रहा है।  प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व की पावन बेला में पूरे देश में घर-घर एवं जगह-जगह श्रीराम लला के भव्य स्वागत में दिव्य आयोजन किये जा रहे हैं। जिससे प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व देश भर में एक सकारात्मक वातावरण उत्पन्न होगा।

श्रीराम लला के भव्य स्वागत में आज चैम्बर भवन में सायं 4 बजे से भजन संध्या के साथ श्री राम दरबार की एक अनुपम कलाकृति, जिसे मुम्बई के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा तैयार किया गया है एवं मुम्बई निवासी गुरु स्वरूप श्रीवास्तव जी जो एक प्रसिद्ध समाजसेवी एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कला प्रेमी हैं, के द्वारा यह श्री राम दरबार चैम्बर को सप्रेम भेंट किया गया है। चैम्बर उनके प्रति आभार प्रकट करता है।

श्रीराम दरबार की स्थापना के पावन अवसर पर उसका अनावरण केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) - प्रो.एस. पी. सिंह बघेल द्वारा किया गया। श्री बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि 22 जनवरी 2024 हमारे देश के इतिहास में एक स्वर्णिम दिवस होगा। नेशनल चैम्बर अनावरण समारोह में मुझे साक्षी होने का अवसर प्राप्त हुआ यह मेरा सौभाग्य है। पूरा देश राममय हो रहा है। त्रेता के राम की मूर्ति पुनः स्थापित हो रही है और इसकी प्राण प्रतिष्ठा हो रही है।  यह बहुप्रतीक्षित है इसलिए इसका महत्व अधिक है। आप सभी 22 जनवरी को अपने घर 5 दिए अवश्य जलाएं।    

यह हमारे लिए गर्व की बात है कि उद्यमियों व्यापारियों जिनका देश की अर्थव्यवस्था में सर्वोपरि योगदान तो होता ही है,देश की मान मर्यादा और प्रतिष्ठा की स्थापना में भी उनके द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया जा रहा है। हल्दीघाट के युद्ध में भामाशाह का उदाहरण पेश किया।  देश भर में किये जा रहे दिव्य आयोजनों से माननीय प्रधानमंत्री महोदय जो देश के प्रति समर्पित हैं,के मनोबल में भी और अधिक वृद्धि  हो रही है।आप सभी को पता ही है कि अयोध्या श्री राम जी के मंदिर में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा प्राण प्रतिष्ठा ग्यारह दिन का उपवास रखकर एक  विशेष साधना के साथ किया जा रहा है। भविष्य में अयोध्या धाम देश का प्रमुख तीर्थ स्थल बनेगा। भारत दुनिया में  विराट  देश है और सबसे पुराना लोकतंत्र है।  भगवती तुल्य सीता मैया पर एक धोबी द्वारा की टिपण्णी को भगवन श्रीराम ने गंभीरता से लिया न कि धोबी के प्रति कोई कार्यवाही की।इससे बड़ा लोकतंत्र का उदहारण उस  पुराने समय में  दुनिया में और कंही नहीं मिल सकता।  योगीजी का कानून का राज्य है।  

आगरा में एनजीटी, टीटीजेड आदि समस्याएं दूर हो रही हैं। शीघ्र ही एक प्रेस वार्ता के माध्यम से आगरा के अच्छी सूचना दी जायेगी।

इस अवसर पर विधायक श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी भी मौजूद थे।  

आज का आयोजन में आरती,प्रसादी एवं आतिशबाजी  के साथ बहुत ही दिव्य वातावरण में सम्पन्न हुआ। 

आज के समारोह में अध्यक्ष राजेश गोयल, श्रीमती शैली गोयल, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज बंसल, कोषाध्यक्ष  योगेश जिंदल, पूर्व अध्यक्ष के. के. पालीवाल, सीताराम अग्रवाल, अमर मित्तल, अनिल वर्मा,श्रीकिशन गोयल,राजीव अग्रवाल, शलभ शर्मा तथा सदस्यों में  के सी जैन, मनोज कुमार गुप्ता, सतीश अग्रवाल,अशोक कुमार गोयल, नितेश अग्रवाल, रीतेश गोयल, अम्बा प्रसाद गर्ग, गोपाल खंडेलवाल, सुनील सिंघल, हरिओम अग्रवाल,सचिन सारस्वत, मयंक मित्तल, राजेंद्र गर्ग, सुरेश चंद बंसल, डॉ. उदय अग्रवाल, रवि शर्मा, विजय किशन गुप्ता, रवि बंसल, विष्णु कुमार गर्ग, दिनेश कुमार जैन,मनोज अग्रवाल, मनीष बंसल, गोविन्द प्रसाद सिंघल, विवेक मित्तल, रवि शंकर अग्रवाल,राजीव गुप्ता आदि उपस्थित थे।