नेशनल चैम्बर ने मॉरीशस के वरिष्ठ नागरिकों का किया स्वागत



वरिष्ठ नागरिकों के कल्याणार्थ किया गया विचार विमर्श।

मॉरीशस सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिये चलाई जा रही योजनाओं की दी जानकारी।

मॉरीशस में प्रत्येक 60 वर्ष से अधिक नागरिक को मिलती है वृद्धावस्था पेंशन।

वृद्धजन कल्याण के साथ-साथ निर्यात व्यापार पर भी हुई चर्चा।

मॉरीशस में फर्टिलाइजर,मेडिसिन एवं पेस्टीसाइड्स आपूर्ति करने पर की गई मांग।

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा:15 जनवरी,चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल की अध्यक्षता में सायं 4 बजे चैम्बर भवन में मॉरीशस से पधारे वृद्धजन प्रतिनिधि मंडल के साथ एक बैठक आयोजित की गई। चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल ने मॉरीशस के वरिष्ठ नागरिकों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा चैम्बर का परिचय दिया।

मॉरीशस के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनका उद्देश्य वृद्धजनों के कल्याणार्थ सामाजिक सुरक्षा पर चर्चा करना है। उन्होंने जानकारी दी कि मॉरीशस सरकार वृद्धजन सामाजिक सुरक्षा में 60 वर्ष पर सेवानिवृत्ति के बाद प्रत्येक नागरिक को वृद्धावस्था पेंशन प्रदान करती है। जिसमें 60 से 64 वर्ष तक 11,000 प्रतिमाह, 65 से 74 वर्ष तक 12,000 प्रतिमाह, 75 से 79 वर्ष तक 13,500 प्रतिमाह, 80 से 89 वर्ष तक 18,000 प्रतिमाह, 90 से 99 वर्ष तक 19,710 प्रतिमाह तथा 100 से अधिक आयु के वरिष्ठों को 24,710 प्रतिमाह पेंशन दी जाती है। मॉरीशस में सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष है किन्तु 60 वर्ष से 65 वर्ष तक और नौकरी की जा सकती है। जिसमें वेतन के साथ-साथ लागू वृद्धावस्था पेंशन भी मिलती है। मॉरीशस में सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय द्वारा सभी वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन दी जाती है। इसके अलावा वरिष्ठों को दी जाने वाली अन्य सुविधाओं की भी जानकारी दी गई।

चैम्बर से सुझाव दिया गया कि मॉरीशस में मॉरीशस के वरिष्ठों को ही क्यों पूरी दुनिया में से आने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए। इस पर मॉरीशस के प्रतिनिधि ने कहा कि वे चैम्बर के ’वन वर्ल्ड वन सीनियर सिटीजन’ के सुझाव को हाइलाइट करेंगे।

मॉरीशस से पधारे प्रतिनिधियों द्वारा उद्योग व्यापार पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि मॉरीशस में फर्टिलाइजर, मेडिसिन एवं पेस्टीसाइडस एवं अन्य कई जरूरत की वस्तुओं की आवश्यकता है। आगरा के उद्यमी इन वस्तुओं का निर्यात करने के लिये मॉरीशस के व्यापारियों के साथ अनुबंध कर सकते हैं।

धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता द्वारा दिया गया।

बैठक में अध्यक्ष राजेश गोयल,उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज बंसल, कोषाध्यक्ष योगेश जिन्दल, पूर्व अध्यक्ष के. के. पालीवाल, सीताराम अग्रवाल, अनिल वर्मा, श्रीकिशन गोयल तथा सदस्यों में गोपाल खंडेलवाल, अम्बा प्रसाद गर्ग, मनोज कुमार गुप्ता, नितेश अग्रवाल, अशोक गोयल, विष्णु कुमार गर्ग, रैसपैक्ट एज इंटरलेषनल के डा. गिरीश जी,अनुपम गुप्ता,मॉरीशस से तुलसीदास, तेज मून लल्लू, राज ताराचन्द, जयलाल माजियारुआ, विनोद दुखित, रविन्द्र नाथ गोपाल, गुया बीजन्ती, हरकदेव हरदयाल, महेन्द्रलाल, रवीन्द्र पाटपुर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे