नगर निगम के नोटिसों की समस्याओं के समाधान हेतु चैम्बर में लगाया कैम्प



नगर निगम के अधिकारियों ने तत्काल किया समाधान।

कैम्प का आयोजन हुआ सम्पन्न।

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: 29 जनवरी,चैम्बर भवन में नगर निगम द्वारा एक कैम्प का आयोजन किया गया। चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि उद्यमियों एवं व्यापारियों द्वारा चैम्बर को सूचित किया गया था कि नगर निगम द्वारा भेजे गये बिलों में कई प्रकार की विसंगतियां हैं। उन्हें ठीक करने के लिए नगर आयुक्त को चैम्बर द्वारा चैम्बर भवन में कैंप लगाकर निस्तारित करने की मांग की गई थी। चैम्बर की मांग पर आज नगर निगम द्वारा चैम्बर भवन में इस कैम्प का आयोजन किया गया है।

फैक्ट्री ओनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि नरेन्द्र तनेजा ने बताया कि इस कैंप में अधिकांश समस्याएं बिलों में छोटी-छोटी कमियों की थी जो अधिकांशतः नुनिहाई इंडस्ट्रियल एरिया से सम्बंधित की थी। नगर निगम के अधिकारियों द्वारा सभी  छोटी मोटी त्रुटियों को सही कर दिया। कैम्प बहुत ही सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

नगर निगम से अधिकारियों ने उद्योग व व्यापार को सदैव सहयोग करने के लिए आश्वासन दिया।नगर निगम से कर निर्धारण अधिकारी छत्ता जोन से विजय कुमार सिंह,शालिनी,रोहित शर्मा,अवदेश कुमार आदि उपस्थित थे।

कैम्प में चैम्बर की ओर से अध्यक्ष राजेश गोयल,उपाध्यक्ष मनोज बंसल,उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल,कोषाध्यक्ष योगेश जिंदल,पूर्व अध्यक्ष सीता राम अग्रवाल, सदस्य अशोक गोयल, संजय अग्रवाल, मदन गोपाल अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।