भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर,वार्ड 87 से निर्दलीय पार्षद कंचन बंसल को मिली भाजपा की सदस्यता


हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा:भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर निर्दलीय पार्षद वार्ड 87 से कंचन बंसल को भारतीय जनता पार्टी की ससम्मान सदस्यता मिली है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का दृढ संकल्प लिया। 

 इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री व आगरा लोकसभा से प्रत्याशी एस.पी.सिंह बघेल,महानगर अध्यक्ष भानु महाजन , महापौर हेमलता दिवाकर ,सदस्य विधान परिषद विजय शिवहरे ,विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल ,विधायक जीएस धर्मेश ,आगरा लोकसभा प्रभारी सुनील टंडन एवं पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

 इस मौके पर व्यापारी नेता'पार्षद पति'पवन बंसल ,संजय अग्रवाल तोती भाई ,हरीश गोयल ,पवन अग्रवाल ,गिरीश अग्रवाल ,प्रमेंद्र गर्ग ,अंकित बंसल ,हर्ष गुप्ता आदि समर्थक अपनी पार्षद के साथ मौजूद रहे।उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का   आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया।