हेल्प आगरा की नवगठित कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार

                        

                      


हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा: हेल्प आगरा की ओर से सोमवार को सुराना भवन,न्यू राजामंडी पर शपथ ग्रहण व होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में चुनाव अधिकारी सी.ए.सर्वेश वाजपेई  ने 2024 -2027 के लिए नव निर्वाचित पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी सदस्यों को संस्था के उद्देश्यों की पूर्ति एवं सेवा कार्यो के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई। सुरेन्द्र जैन ने अध्यक्ष व राजेंद्र कुमार बंसल ने महामंत्री पद की शपथ ली। 28 सदस्यीय कार्यकारिणी में अजय मित्तल व विशेष  बंसल उपाध्यक्ष,नरेश जैन कोषाध्यक्ष,अमित मोरयानी तथा नितिन अग्रवाल को मंत्री चुना गया है। 21अन्य कार्यकारिणी के सदस्य चुने गये है। निवर्तमान  महासचिव किशन अग्रवाल ने संस्था के विगत तीन वर्षो के आर्थिक व संख्यात्मक सेवा आंकड़े  प्रेषित किए,जिनकी सराहना हुई।निवर्तमान अध्यक्ष रामसरन  मित्तल ने नवगठित कार्य कारिणी के प्रति शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस मौके पर पिछली कार्यकारिणी,संरक्षक,आजीवन सदस्यों सहित काफी संख्या में समाजसेवी व गणमान्य लोग तथा विभिन्न सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।सूत्र-नंदकिशोर गोयल 

रिपोर्ट-असलम सलीमी।