नेशनल चैम्बर ने मनाया,होली मिलन एवं सम्मान समारोह।



 प्रसिद्ध एवं पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित डाॅ.आर.एस.पारिक का किया गया सम्मान।

नवीन जैन एवं रामजीलाल सुमन को राज्य सभा सांसद चुने जाने पर  किया गया सम्मानित।

प्रमुख मीडिया बन्धुओं का हुआ सम्मान।

 सत्र के दौरान विशेष सहयोग के लिए सदस्यों को किया गया सम्मानित। 

हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा:29 मार्च,अग्रवन में चैम्बर द्वारा होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। होली मिलन समारोह में करीब 800 सदस्यों ने भाग लिया गया। सभी ने एक-दूसरे से मिलकर होली की बधाईयां प्रेषित की।

इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल ने डॉ.पारिख के सम्बंध में कहा कि हम आगरावासियों के लिए यह बहुत बड़ी प्रसन्नता की बात है कि आगरा के होम्योपेथिक डाॅ.आर.एस.पारीक जी को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया है। इससे आगरा के मान सम्मान में वृद्धि हुई है,आगरा को गौरव प्राप्त हुआ है। चैम्बर उन्हें तहे दिल सम्मानित कर रहा है।

श्री नवीन जैन को एवं श्री रामजीलाल सुमन राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर उनका सम्मान किया गया। इससे आगरा की राजनीति को बल मिला है। आगरावासी इससे उत्साहित है। नेशनल चैम्बर द्वारा आज ऐसी शख्सियत को सम्मानित कर स्वयं को गौरवान्वित किया है। इससे चैम्बर के सदस्यों में खुशी की लहर है और वे उत्साहित हैं। हमें आशा है कि आगरा के विकास में अब पंख लगेंगे। माननीय राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन जी ने आश्वासन दिया कि वे आगरा वासियों के लिए यथासंभव सहयोग देंगे।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री (भारत सरकार) प्रो.एस.पी.सिंह बघेल एवं सांसद राजकुमार चाहर को भी सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्तान वार्ता के स्टेट हैड'धर्मेन्द्र कु.चौधरी' को सम्मानित करते,चैम्बर प्रतिनिधि।

प्रमुख मीडिया बन्धुओं का हुआ सम्मान :

  चैम्बर द्वारा शहर के प्रमुख पत्रकार,दैनिक जागरण से अवधेश महेश्वरी,   संजय तिवारी,आदर्श नंदन गुप्ता,हिन्दुस्तान वार्ता के स्टेट हैड-धर्मेन्द्र कुमार चौधरी,अमर उजाला से देश दीपक तिवारी,अम्बुज उपाध्याय,वेद प्रकाश शर्मा,आईनेक्स्ट से देव दत्त आदि को सम्मानित किया गया एवं पत्रकार अजय शर्मा, मुकेश गुप्ता अमन,पवन कटारा,सोनम कुशवाह आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।

सभी ने चैम्बर अध्यक्ष राजेश गोयल के कार्यकाल की सराहना की,कि चैम्बर द्वारा इस वर्ष आगरा के उद्योग व्यापार और शहर के विकास में काफी कार्य किये गए है,चैम्बर को नया कीर्तिमान दिलाया है। 

सत्र के दौरान सदस्यों द्वारा चैम्बर की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में जिन्होंने अपना विशेष योगदान दिया,इसके लिए चैम्बर द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। जो इस प्रकार हैं:चंद्र मोहन खंडेलवाल, सीए प्रार्थना जालान, राजेश अग्रवाल प्राचीन पेठा, राहुल जैन, अनूप गोयल, रितेश गोयल, उत्कर्ष अग्रवाल एवं डाॅ. उदय अग्रवाल, शिशिर भगत,संजय अरोरा,दीपक माहेश्वरी आदि।

इस अवसर पर प्रधान आयकर आयुक्त,आगरा श्री एसएनए नजमी, डॉ.डीसी गोयल,भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह,सुधांशु कक्कड़,जोनल हेड पीएनबी,बीके यादव उप निदेशक एमएसएमई,पंकज गर्ग प्रसाद कमला नगर,फायर अफसर सोमदत्त सोनकर,आगरा विकास मंच के सुशील जैन,मदन गर्ग,उपदेश,रामलीला समिति के महामंत्री राजीव, रावी इवेंट के मनीष अग्रवाल,पीएनबी के एजीएम पंकज कुमार ,वीरेन्द्र गुप्ता, अग्रवन के अध्यक्ष कौशल किशोर सिंघल , आदि को सम्मानित किया गया। फायर ऑफिसर ने सुरक्षा एवं सुरक्षा से उद्योग व्यापार को मिलने वाले लाभों की संक्षिप्त जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल द्वारा किया गया।  

होली मिलन समारोह बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश गोयल,उपाध्यक्ष मनोज बंसल एवं अनिल अग्रवाल,कोषाध्यक्ष योगेश जिंदल तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष अतुल गुप्ता, निर्वाचित उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग एवं मनोज कु. गुप्ता, निर्वाचित कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल,आयोजन समिति के संयोजक अमर मित्तल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, अनिल वर्मा, महेंद्र कुमार सिंघल, मनीष अग्रवाल, अशोक कुमार गोयल,प्रमोद कुमार अग्रवाल, श्रीकिशन गोयल, शलभ शर्मा, नीरज अग्रवाल, अशोक गोयल,यतीन्द्र गर्ग तथा पूर्व अध्यक्ष केके पालीवाल,अमरनाथ कौशल, प्रदीप वार्ष्णेय, प्रमोद अग्रवाल, राजीव अग्रवाल तथा सदस्य अनूप गोयल, दिनेश कुमार जैन,मयंक मित्तल,सचिन सारस्वत आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।