संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय,बल्केश्वर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पांचवा"आगरा गौरव सम्मान"समारोह आयोजित।


                         

                              

                     

                       

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा: 7 मार्च,संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय शिवपुरी बल्केश्वर में अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पांचवा"आगरा गौरव सम्मान" समारोह का आयोजन किया गया,जिसमे  विभिन्न क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वालीं तीन महिलाओं को त्रिशक्ति के रूप में आगरा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय सचिव श्री मनमोहन चावला जी, महाविद्यालय की ग्रुप निदेशक प्रिया कपूर ,श्री रमेश खनेजा जी ,श्री राजीव वर्मा जी(जिला महामंत्री ,यूनाइटेड टीचर्स एसोसिशन यूटा आगरा) एवं प्राचार्या डॉक्टर मोहिनी तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

सचिव चावला जी ने समस्त महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।   निदेशक एवं प्राचार्या जी ने त्रिशक्ति के रूप में डॉ.किरण कश्यप (मार्शल आर्ट ट्रेनर ),विनीता अरोड़ा (संस्थापक,कैस्पर होम) एवं श्रुति सिन्हा (साहित्यकार,कवयित्री) को माला/पटका पहनाकर एवं पौधा भेंट कर स्वागत कर  "आगरा गौरव" सम्मान से सम्मानित किया। तत्पश्चात छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया और कार्यक्रम संयोजिका डॉ.रागिनी मित्तल द्वारा  छात्राओं के समक्ष अतिथियों का परिचय  दिया गया ।

 उप प्राचार्या डॉ.सुषमा सत्संगी जी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए इस दिन की महत्ता को रेखांकित किया।

 डॉ.किरण कश्यप जी ने समस्त महिलाओं को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बताया कि हर  दिन महिलाओं का ही है आप सभी मन लगाकर पढ़ाई करें और अपना और अपने परिवार का नाम रोशन करें।

  श्रुति सिन्हा जी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खूब पढ़ो और अपने अंदर अधिक से अधिक स्किल विकसित करो और अपने जीवन में उन्नति करो। विनीता अरोड़ा जी ने छात्राओं से अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि अपने हुनर को इतना विकसित करो कि आप इस को स्टार्ट अप का रूप दे सकें और अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सके और अधिक लोगों को प्रेरित कर सकें।

 कार्यक्रम का संचालन मोहिनी मित्तल द्वारा किया गया। संयोजिका डॉ.रागिनी मित्तल रहीं और धन्यवाद ज्ञापन ग्रुप निदेशक प्रिया कपूर द्वारा किया गया।

 आयोजन में महाविद्यालय के समस्त प्रवक्तागण की उपस्थिति सराहनीय रही।