अ.भा.ब्राह्मण महासभा ने मनाया,होली मिलन समारोह



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा:अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा,उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में शुक्रवार को नागरी प्रचारिणी सभा,आगरा के पुस्तकालय भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। कल्पना शर्मा ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सरस्वती वंदना की। अतिथियों का स्वागत महासभा की जिलाध्यक्ष नीलम शर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ० राजकुमारी शर्मा ने कहा कि होली प्रेम,सौहार्द एवं मस्ती का त्योहार है। इसे हमें मिलजुलकर मनाना चाहिए। विजया तिवारी, वंदना तिवारी, महासभा की अध्यक्ष डॉ० मधु भारद्वाज आदि ने काव्य पाठ किया।

आयोजन में क्विज,तम्बोला एवं नृत्य का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सभी सदस्याओं ने गुलाल से होली खेली गई।

इस मौके पर डॉ० मधु भारद्वाज, नीलम शर्मा, ममता पचौरी, दीप्ति भार्गव, आकांक्षा शर्मा,राजकुमारी शर्मा, कल्पना शर्मा, विजया तिवारी, सुनीता झा, डॉ अरुणा भार्गव,भावना शर्मा, वंदना तिवारी, किरन शर्मा, सविता शुक्ला, कल्पना शर्मा द्वितीय,अनुराधा तिवारी, प्रेमलता मिश्रा, आभा चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहीं। राज प्यारी पाराशर,मीनू भार्गव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का संचालन नीलम शर्मा ने किया।धन्यवाद ज्ञापन ममता पचौरी ने किया।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।