सेवा आगरा ने 'विश्व मातृ दिवस' पर मातृशक्ति को किया सम्मानित



हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा:सेवा आगरा संस्था द्वारा सुल्तानगंज चौराहा,नवज्योति अपार्टमेंट स्थित सेवा भवन पर विश्व मातृ दिवस मनाया गया। संस्था द्वारा विश्व मातृ दिवस के उपलक्ष्य पर घर- घर सेवा का कार्य कर अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करने वाली मातृशक्ति को सम्मानित किया गया।

 संस्थापक मुरारी लाल गोयल ने कहा कि मां पृथ्वी पर ईश्वर का स्वरुप है। विश्व मातृ दिवस मई माह के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। विश्व मातृ दिवस मनाने का उद्देश्य माताओं को सम्मान देना है। एक बच्चे के उत्थान में मां की एक महान भूमिका होती है। 

 अध्यक्ष सुमन गोयल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मां की पूजा की जाती है। जिस घर में मां का सम्मान होता है, वही देवी देवता वास करते है। मां ही सभी ईश्वर के अवतारों की जन्मदाई हैं। जो लोग मां को दुखी रखते है वह कभी सुखी नही रह सकता। 

इस अवसर पर सबसे पहले पार्वती को वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जागृति मित्तल, मीरा कुशवाहा, पार्वती, चंद्रा देवी, कमलेश,अनामिका,माया देवी, त्रिवेणी देवी,श्रीमती, मीना देवी, बबलू देशभक्त आदि उपस्थित रहे।