बल्केश्वर: भागवत कथा के समापन पर सुदामा चरित्र सुन,भक्त हुए भाव विह्वल



देखि सुदामा की दीन दशा करुणा करिके करुणानिधि रोए..

भगवान जिससे प्रेम करते हैं, उसे आंसुओं की संपदा देते हैं

हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा। केला देवी मंदिर पार्क बलकेश्वर में चल रही दिव्य भागवत कथा ने शनिवार शाम विश्राम लिया। समापन पर पूज्य कथा व्यास दिलीप त्रिपाठी जी ने भागवत सार और सुदामा चरित्र सहित विभिन्न प्रसंगों का मार्मिक वर्णन करके श्रद्धालुओं को भाव विह्वल कर दिया। पार्षद हरि ओम बाबा ने सुदामा स्वरूप में मंत्र मुग्ध कर दिया। इस भजन पर सब झूम उठे- "देखि सुदामा की दीन दशा करुणा करिके करुणानिधि रोए। पानी परात कौ हाथ छुऔ नहिं नैनन के जल सो पग धोए.."

 पूज्य व्यास श्री दिलीप त्रिपाठी जी  ने कहा कि ठाकुर की  जिस पर अति कृपा होती है, वही भक्ति के मार्ग पर चल पाते हैं। दुनिया को मनाने से अच्छा है गोविंद को मनाना। कृष्ण नाम का धन मौत भी नहीं छीन पाती।

 पूज्य दिलीप त्रिपाठी जी ने बताया कि भगवान अपने भक्तों की बहुत परीक्षा लेते हैं। वह जिससे प्रेम करते हैं उसे आँसुओं की संपदा देते हैं।

इन्होंने उतारी आरती..

मुख्य यजमान भारद्वाज परिवार पूर्व पार्षद कुंदनका शर्मा,पार्षद मुरारी लाल गोयल, किशोर भारद्वाज, विजेंद्र यादव, विश्वनाथ भारद्वाज,जितेंद्र भारद्वाज,दीक्षा भारद्वाज,अजय गुप्ता (बाबा चैन), सचिन,भावना, देवेंद्र ने प्रमुख रूप से आरती उतारी।