केला देवी मंदिर पार्क बल्केश्वर में दिव्य भागवत की अमृत वर्षा



जगत मजूरी देत है तो क्यों राखे भगवान..

अपने बच्चों को कुसंगति से बचाओ, सत्संग में लाओ: पूज्य दिलीप त्रिपाठी जी

हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा। कैला देवी मंदिर पार्क बलकेश्वर में श्रीमद् भागवत कथा की त्रिवेणी प्रवाहित हो रही है, श्रद्धालु आनंदित होकर झूम रहे हैं। और अपना जीवन सफल कर रहे हैं।

 कथा के दूसरे दिन सोमवार को राजा परीक्षित जन्म एवं सुखदेव जी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वर्णन करते हुए गोकर्ण और धुंधकारी के प्रसंग में पूज्य व्यास जी ने  समझाया कि अपने बच्चों को कुसंगति से बचाओ। उन्हें सत्संग और कथाओं में लेकर आओ। भागवत के मंत्र उनका तन मन पवित्र कर देंगे। समय-समय पर घर पर ब्राह्मणों से हवन पूजन करवाओ। वैदिक मंत्रोच्चारों से घर सात्विक और पवित्र होगा।

उन्होंने कहा कि भगवान पर भरोसा रखो। भक्ति के मार्ग पर श्रद्धा के साथ विश्वास भी जरूरी है। जगत मजूरी देत है तो क्यों राखे भगवान.. 

एक प्रसंग में समझाया कि अनासक्त भाव से जीवन जियो तो घर ही आश्रम बन जाएगा। फिर वन जाने की आवश्यकता नहीं। 

  इस दौरान इस भजन पर सब सुध बुध भूल गए- "मेरे गोपाल आ भी जा, तड़प रहा है मन मेरा.."

इन्होंने उतारी आरती..

कथा समापन पर मुख्य यजमान भारद्वाज परिवार, पार्षद मुरारी लाल गोयल, किशोर भारद्वाज, यतेंद्र भारद्वाज, विश्वनाथ भारद्वाज, सुनील, उमेश, सचिन, देवेंद्र, सरला, सोनम, दीक्षा भारद्वाज, भावना, वंदना ने प्रमुख रूप से आरती उतारी।

 भगवान कपिल और ध्रुव का चरित्र आज..

 मुरारी लाल गोयल "पेंट" ने बताया कि कथा के तीसरे दिन 3जून को दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक भगवान कपिल, ध्रुव और प्रहलाद चरित्र की कथा का मार्मिक वर्णन किया जाएगा। उन्होंने शहर वासियों से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ लेने की अपील की।