संसारी व्यक्ति से व्यथा, संतों से मिलेगी प्रभु की कथा: पूज्य दिलीप त्रिपाठी



कोई पियो रे प्याला कृष्ण रस का..

हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा। संसारी व्यक्ति से व्यथा किंतु संतों के मुख से हमेशा भगवान की कथा मिलती है..यह उद्गार केला देवी मंदिर पार्क बल्केश्वर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन भगवान कपिल और माता देवहूति के प्रसंग का वर्णन करते हुए पूज्य व्यास जी ने व्यक्त किए।

पूज्य पूज्य व्यास जी ने समझाया कि भागवत ग्रंथ पढ़ लो या सुन लो, सभी वेदों और उपनिषदों का सार मिल जाएगा। उसी तरह भगवान कृष्ण के चरणों को पकड़ लो, सारे देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त हो जाएगी।

उन्होंने समझाया कि भक्ति के मार्ग में भटको मत। अध्यात्म की राह पर एक इष्टदेव, एक सद्गुरु, एक मंत्र, एक माला, एक आसन और एक मूर्ति के साथ आगे बढ़ना चाहिए। हमारी श्रद्धा डाँवाडोल नहीं होनी चाहिए।

 इन्होंने उतारी आरती :

कथा समापन पर मुख्य जजमान भारद्वाज परिवार, पूर्व पार्षद कुंदनका शर्मा, किशोर भारद्वाज, यतेंद्र भारद्वाज, विश्वनाथ भारद्वाज, दीक्षा भारद्वाज, सचिन, देवेंद्र, भावना, पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, ने प्रमुख रूप से आरती उतारी। 

कृष्ण जन्म उत्सव :

मुरारी लाल गोयल पेंट वालों ने बताया कि कथा के चौथे दिन 4जून, मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कृष्ण जन्म उत्सव की कथा के साथ-साथ सजीव झांकी के दर्शन भी होंगे। साथ ही, सामाजिक सरोकार के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा।