अपर मुख्य सचिव वन एवं अन्य वन विभाग के अधिकारियों के साथ,लोक भारती केंद्रीय टोली की बैठक सम्पन्न



हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

लखनऊ :9 जुलाई, मंगलवार, वन विभाग मुख्यालय लखनऊ में अपर मुख्य सचिव वन श्री मनोज सिंह एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक /विभागाध्यक्ष वन विभाग श्री एस के शर्मा , श्री संजय श्रीवास्तव एवं श्री सुनील चौधरी जी के साथ लोक भारती  केंद्रीय टोली की बैठक हुई, जिसमें प्रत्येक जनपद में हरियाली अभियान को गति देने तथा हरी शंकरी वृक्षारोपण को प्राथमिकता देने के साथ-साथ कुछ  निम्न अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर वार्ता की गई। 

(1) लखनऊ में 11 जुलाई को वन विभाग मुख्यालय के पारिजात सभागार में DFO लखनऊ के साथ लखनऊ महानगर एवं जिले के 75 स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं लोकभारती की टोली के साथ हरिशंकरी रोपण एवं हरियाली अभियान को प्रभावी एवं उत्तरदायी बनाने के लिए योजना बैठक होगी। इसी प्रकार सभी जिलों में बैठकें आयोजित होंगी।

(2) प्रदेश के सभी अमृत सरोवरों पर हरिशंकरी रोपण के साथ ग्राम वन का रोपण किया जाए। इस हेतु ग्राम विकास विभाग और पंचायती राज विभाग से वार्ता की जाए।

(3) कुछ जिलों, विशेषतः सीतापुर, संत कबीर नगर, प्रतापगढ़ और शाहजहांपुर के जिलाधिकारी एवं DFO से वार्ता कर सामाजिक सहयोग को जोड़ जाए।

(4) वन विभाग के प्रत्येक विशिष्ट वनारोपण के साथ कम-से-कम एक हरिशंकरी का रोपण अवश्य किया जाए।

(5) प्रदेश में मिश्रित/पंच स्तरीय वन का मांडल बीज रोपण विधि द्वारा विकसित किया जाए जो जैव विविधता संरक्षक, जलसंधारक एवं औषधीय गुणों से युक्त वृक्षों के साथ उपयोगी लकड़ी (टिंबर) के अनुरूप हो।

(6) उत्तर प्रदेश के राज्य चिन्हों की सेंचुरी/वन/पार्क विकसित किए जाएं। 

1. राज्य पक्षी- सारस वेट लैंड।

2. राज्य पशु- बारहसिंघा सेंचुरी।

3. राज्य राज्य पुष्प- 'टेसू' हेतु पलास वन।

उक्त विषयों पर परस्पर चर्चा,परामर्श एवं क्रियान्वयन पर सहमति भी बनी। 

इस अवसर पर लोकभारती की टोली में प्रेम सागर त्रिपाठी, संयोजक, हरियाली अभियान लोक भारती, बृजेंद्र पाल सिंह राष्ट्रीय संगठन मंत्री,गोपाल उपाध्याय राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री,श्रीकृष्ण चौधरी संपर्क प्रमुख, हरिशंकरी माला अभियान प्रमुख सुरेन्द्र नाथ शुक्ला (पूर्व DFO), कमलेश गुप्ता व्यवस्था प्रमुख एवं केंद्रीय टोली के सदस्य कैप्टन सुभाष ओझा व शेखर त्रिपाठी उपस्थित रहे।