विप्रजनों ने आईपीएस जुगुल किशोर तिवारी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

 




उनके स्वस्थ,निरोगी जीवन के साथ दीर्घायु होने की प्रभु से की कामना

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद आगरा की बैठक सम्पन्न

हिन्दुस्तान वार्ता ब्यूरो

आगरा। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद आगरा जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक इंडिश मल्टी किसिन्स रेस्टोरेंट आगरा में सम्पन्न हुई। जिसमें परिषद के प्रमुख संरक्षक आईपीएस जुगल किशोर तिवारी का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।आयोजन में बड़ी संख्या में विप्र बन्धुओं ने भाग लिया।

 कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित प्रकाश चन्द्र शर्मा और जिलाध्यक्ष पंडित पुष्पेन्द्र शर्मा ने सभी विप्रजनों के साथ सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । इसके बाद भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

बैठक में सभी का परस्पर परिचय कराते हुए संगठन के उद्देश्यों के साथ साथ परिषद के सात सूत्रीय संकल्पों से सभी को वचनबद्ध कराया गया। 

बैठक में पिछले माह की सदस्यता प्रगति व अन्य कार्य बिन्दुओं की समीक्षा की गई तथा आगामी माह की कार्य योजना तैयार की गई । 

  परिषद के प्रमुख संरक्षक पण्डित जुगुल किशोर तिवारी (आईपीएस) का जन्मोत्सव केक काटकर बहुत ही उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जुगल किशोर तिवारी के जीवन वृतांत व उनके विचारों की चर्चा करते हुए उनके स्वस्थ, निरोगी जीवन के साथ दीर्घायु होने की प्रभु से कामना की गई। 

बैठक और जन्मोत्सव की खास बात यह रही कि पदाधिकारियों के विशेष आग्रह पर प्रमुख संरक्षक जुगल किशोर तिवारी ने व्हाट्सऐप कॉल द्वारा सभी को संबोधित कर अपने ओजस्वी एवं आध्यात्मिक आशीष बचनों से मंत्रमुग्ध कर आनन्दित किया।प्रमुख संरक्षक के आशीष बचन सुनकर कार्यक्रम में उपस्थित सभी विप्रजन अत्यंत प्रसन्नता प्रकट करते हुए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा करते रहे। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए परिषद के उपाध्यक्ष पंडित प्रकाश शर्मा ने पंडित नवीन शर्मा को इस आयोजन को सफल बनाने में उनके विशेष योगदान के लिये उनका आभार व्यक्त करते हुए उनकी मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

इस मौके पर प्रकाश चंद्र शर्मा,पुष्पेंद्र कुमार शर्मा, गजेंद्र शर्मा, नरेंद्र रावत, प्रदीप दुबे, हरिओम शर्मा ,नवीन शर्मा ,नरेश शर्मा, प्रवेंद्र शर्मा, मनोज शुक्ला,विनोद शुक्ला, प्रवीन शर्मा, सतीश शर्मा ,दिनेश दुबे, संजीव पचौरी, रजत शर्मा, नीतू शर्मा ,जितेंद्र शर्मा ,अनामिका मिश्रा आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।