हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो
आगरा : 23 सितम्बर,बल्केश्वर पार्क में दिव्यांग पार्क का शुभारंभ पार्षद मुरारी लाल गोयल ने सभी क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में विधि विधान से किया।
पार्क में बच्चों के खेलने के लिए सभी प्रकार के झूले,व्यायाम के लिए,बच्चों के मनोरंजन हेतु प्रथम बार आगरा में दिव्यांग पार्क,नगर निगम द्वारा बल्केश्वर पार्क में स्थापित किया गया।
इस अवसर पर पार्षद मुरारीलाल गोयल ने कहा कि दिव्यांग पार्क बनाने से हमारे दिव्यांग बच्चों के शरीरिक - मानसिक विकास में इजाफा होगा,वे तन-मन से अवश्य स्वस्थ्य होंगे। ऐसा होना हम लोगों के लिए सुखद अनुभूति होगी। हम बल्केश्वर महादेव जी से उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
पार्क शुभारंभ के मौके पर सुधीर आर्य,विश्वनाथ भारद्वाज,मयंक खंडेलवाल, सुमित गुप्ता,सचिन शर्मा, जितेंद्र, रामप्रसाद राठौर,गोपाल,कमला महेश्वरी, मीनाक्षी शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।