मिशन शक्ति : निराशा से आशा की ओर

 


निराशा से आशा की ओर,

देखता है तुझे सूरज बड़े अरमानों से।

तू है वो शमां,

जो लड़ सकती है तूफानों से।

हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा : 14 नवंबर,बैकुंठी देवी कन्या महावि‌द्यालय में शरीरिक शिक्षा विभाग एवं शांति सेना के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो.नसरीन बेगम द्वारा किया गया।

आयोजन में ACP डॉ.सुकन्या शर्मा द्वारा छात्राओं को महिलाओ से संबंधित कानून की जानकारी दी। महिला शांति सेना की अध्यक्ष वत्सला प्रभाकर ने छात्राओं को वर्तमान परिवेश में सतर्कता व सुरक्षा से सबंधित कानून,नियम एवं संस्थाओं की जानकारी दी। चाइल्ड प्रोटेकशन अधिकारी श्रीमती ऋतु वर्मा ने नाबालिक छात्राओं से संबंधित कानून एवं शिकायत करने की प्रक्रिया समझाई। शांति सेना सचिव कैप्टन शीला बहल ने प्रश्नोत्तरी सत्र किया। आगरा फोर्ट चौकी सब इंस्पेक्टर मिथुन राजपूत एवं थाना रकाबगंज उमेश त्यागी ने महिला सुरक्षा एवं यातायात संबंधित जानकारी प्रदान की। प्राचार्या प्रो.पूनम सिंह ने महिलाओं की बहुमुखी प्रतिभाओं की तुलना देवी के नौ रुपों से की।

आयोजक प्रो.अनुपम सक्सैना ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में प्रो. गुंजन, डॉ. सरिता, डॉ. संगीता त्यागी, डॉ. सीमा, डॉ. आंशिका, डॉ. रीना, डॉ. गरिमा, डॉ. मनोरमा,डॉ. प्राची आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

रिपोर्ट - असलम सलीमी