सराहनीय : "हेल्प आगरा" ने अज्ञात आक्रामक विक्षिप्त महिला को मानसिक हॉस्पिटल में कराया भर्ती



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : हेल्प आगरा संस्था के अथक प्रयासों से एक अज्ञात विक्षिप्त महिला  मानसिक हॉस्पिटल में इलाज हेतु भर्ती हो सकी। हालांकि इसको भर्ती कराने में हेल्प आगरा की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश जैन को कामायनी हॉस्पिटल के पास इस विक्षिप्त महिला के बारे में जानकारी मिली। उनके निर्देश पर हेल्प आगरा की टीम उसके पास पहुँची तो उसके आक्रामक रूप को देखकर पहले तो टीम वापिस लौट आई,लेकिन उसकी मानसिक स्थिति को देखते संस्था ने उसे मानसिक हॉस्पिटल में भर्ती कराने का निर्णय लिया। 

महामंत्री गौतम सेठ के निर्देशन पर हेल्प आगरा की टीम महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ उसे मानसिक हॉस्पिटल में भर्ती कराने के लिए दुबारा उसे पकड़ने पहुंची। टीम को देखते वह पत्थर मारने लगी

और महिला भागने लगी। करीब दो घंटे तक हाईवे पर उसको पकड़ने में की गई  भाग दौड़ के बाद इस आक्रमक महिला को पकड़ने में सफलता मिली।

हेल्प एम्बुलेंस से उसे मानसिक हॉस्पिटल लाया गया तो वहां सीजेएम  से उसकी भर्ती के आदेश कराने की बात कही गई। आखिर सीजेएम से भर्ती का आदेश लाकर मानसिक हॉस्पिटल में उसे भर्ती करा दिया गया।

टीम में मंत्री नितिनअग्रवाल,पीआरओ जगवीर सिंह व सत्यमेव जयते की वालियेनटर कॉर्डिनेटर रजनी कुशवाह शामिल थी। सूत्र- नंदकिशोर - गोयल'मीडिया प्रभारी'