- भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने लिया फैसला,साढ़े तीन वर्ष से रिक्त था पद
- वर्तमान में भाजपा महानगर के कोषाध्यक्ष हैं राजेश गोयल,माना कैटर्स नाम से प्रसिद्ध है प्रतिष्ठान
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। शहर के जाने-माने उद्यमी राजेश गोयल को आगरा छावनी बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके चयन का पत्र रक्षा मंत्रालय से सीधे आगरा छावनी बोर्ड पहुंचा,जिसमें साढ़े तीन वर्ष से रिक्त पड़े आगरा छावनी बोर्ड सदस्य पद पर राजेश गोयल को मनोनीत किया गया।
सदर निवासी राजेश गोयल शहर के प्रसिद्ध माना कैटर्स के स्वामी हैं। इसके अलावा लंबे समय से भाजपा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने राजेश गोयल का चयन आगरा छावनी बोर्ड के सदस्य पद के लिए किया है।
रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किए गए राजपत्र के बाद राज्यसभा सांसद नवीन जैन,एमएलसी विजय शिवहरे आदि ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शुभकामनाओं के संदेश पोस्ट किए। घोषणा के बाद जयपुर हाउस स्थित ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने राजेश गोयल का भव्य स्वागत किया।
राजेश गोयल शहर के तमाम संगठनों में विशिष्ट पद संभाल रहे हैं,जिसमें प्रमुख रूप से आगरा मंडल व्यापार संगठन,आगरा कैटरिंग संगठन, वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन,वृद्धजन सम्मान समिति आदि में प्रमुख पदों पर आसीन हैं। ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर उनका स्वागत करने वालों में हेमंत भोजवानी, राहुल सागर, मनोज गर्ग, महेश शर्मा, राजकुमार गुप्ता, संजीव चौबे आदि शामिल रहे। निर्मल गिरी,संतोष शर्मा समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारियो ने राजेश गोयल के पद पर आसीन होने की घोषणा पर हर्ष व्यक्त किया है।