संस्कार भारती के संस्थापक पद्मश्री योगेन्द्र जी की जन्मजयंती पर आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का समापन समारोह

 





 चित्रकला की साधना व्यक्ति को एकाग्रता प्रदान करती है तथा संस्कारों का संवर्धन तथा संरक्षण भी करती है :  राकेश गर्ग

संस्कार भारती के तत्वावधान में आगरा में आयोजित वरिष्ठ और नवोदित चित्रकारों के 208 चित्रों की प्रदर्शनी अपने आप में एक बड़ा कलाकुंभ है : सतीश मांगलिक

हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा : संस्कार भारती के संस्थापक पद्मश्री योगेन्द्र जी की 101 वीं जन्मजयंती पर संस्कार भारती,आगरा महानगर,ब्रज प्रान्त तथा बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय,आगरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का समापन  समारोह 18 जनवरी 2025 को दोपहर 2: 30 बजे बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय,आगरा पर उत्तर प्रदेश राज्य लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त मंत्री राकेश गर्ग तथा शान्ति मांगलिक हॉस्पिटल के निदेशक सतीश मांगलिक ने किया।

 राकेश गर्ग ने कहा कि चित्रकला की साधना व्यक्ति को एकाग्रता प्रदान करती है तथा संस्कारों का संवर्धन तथा संरक्षण भी करती है. श्री गर्ग ने कहा कि चित्रकार को विपरीत परिस्थितियों में भी ब्रश रखना नहीं चाहिए।

सतीश मांगलिक ने कहा कि संस्कार भारती के तत्वावधान में आगरा में आयोजित वरिष्ठ और नवोदित चित्रकारों के 208 चित्रों की प्रदर्शनी अपने आप में एक बड़ा कलाकुंभ है.श्री मांगलिक ने कहा कि यह जानकार बहुत अच्छा लग रहा है कि इस प्रदर्शनी में आगरा, अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद, कासगंज, झांसी, भीलवाड़ा और बरेली के नवोदित और वरिष्ठ चित्रकारों के चित्र प्रदर्शित हुए हैं।

इस अवसर पर राकेश गर्ग,सतीश मांगलिक, प्राचार्य प्रो पूनम सिंह, संस्कार भारती के प्रांतीय कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल और संस्कार भारती आगरा महानगर के अध्यक्ष राजीव द्विवेदी ने मां सरस्वती की प्रतिमा और पद्मश्री योगेन्द्र जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया।

इस अवसर पर आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, बरेली और झांसी के 218 चित्रकारों के चित्र प्रदर्शित किए गए।

संस्कार भारती आगरा महानगर के अध्यक्ष राजीव द्विवेदी ने कहा कि संस्कार भारती ने आगरा में एक माह में दो बड़ी चित्रकला प्रदर्शनियां आयोजित करके चित्रकारों को मंच प्रदान किया है.

बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो पूनम सिंह ने कहा कि बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय अपनी स्थापना के समय से ही कन्याओं के समग्र विकास के लिए प्रयासरत है, विभिन्न कला आयोजन इसी प्रयास की एक कड़ी हैं।

इससे पूर्व नन्द नन्दन गर्ग,प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने संयुक्त आयोजन की भूमिका को व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी में ऐसे 12 चित्रकारों के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं जो कई वर्ष पूर्व विभिन्न कारणों से ब्रश रख चुके हैं और अब इस प्रदर्शनी के लिए उन्होंने पुनः ब्रश उठाया है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में डा वैशाली शर्मा और उनकी टीम द्वारा संस्कार भारती के ध्येय गीत और सरस्वती वन्दना का तथा समापन पर वन्दे मातरम का संगीतबद्ध गायन किया।कार्यक्रम का संचालन प्रो बिन्दु अवस्थी, चित्रकला विभागाध्यक्ष ने किया।

इस अवसर पर डा साधना सिंह,प्रो मीनाक्षी ठाकुर, डा नीलम कांत, डा विजय मा ढोरे, डा शार्दूल मिश्रा, डा सविता प्रसाद, विनीता गुप्ता, दिनेश कुमार मौर्य, ममता कुमारी, प्रो मीनाक्षी ठाकुर, डा मनोज कुमार, डा आभा (कार्यकारिणी सदस्य, राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश सरकार,लखनऊ) डा एकता श्रीवास्तव,डा तपस्या सिंह, डा ममता बंसल, डा मीतू, डा मनोज सिंह, डा मोहिनी शर्मा मोनी, डा ममता कुमारी, ओम स्वरूप गर्ग, राजीव सिंघल, प्रदीप सिंघल, श्याम तिवारी, एस एन गर्ग, नीता गर्ग, अनीता भार्गव, बबीता पाठक, दीपक गर्ग, संदीप गोयल,दिनेश वघेल, अजय जैन, ईश्वर पाल सिंह, राजीव अग्रवाल रिंकू, सन्तोष अग्रवाल, राम अवतार यादव, यतेंद्र सिंह सोलंकी, राजपाल सिंह सोलंकी, भाजपा नेता विजय भदौरिया,उमा शंकर मिश्रा, त्रिलोक शर्मा, महेश पण्डित आदि उपस्थित रहे।धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग ने किया।