ताज महोत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में"कुल हिंद मुशायरा"आयोजित



हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा : 23 फरवरी,ताज महोत्सव के अंतर्गत सूरसदन आगरा में ताजमहोत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में कुल हिंद मुशायरा का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल थे। सदारत विश्व प्रसिद्ध शायर डाक्टर अंजुम बाराबंकवी ने की। इस अवसर पर सर्वप्रथम मुख्यअतिथि व समस्त शायरों व शायरत का बैज लगाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि मुशायरे हमारी तहज़ीब की नुमाइंदगी करते हैं। शायर अपने कलाम से अमन भाईचारा व भारतीय संस्कृति का पैगाम देने का अहम काम अंजाम देते चले आ रहे हैं। आज के मुशायरे से भी ये पैग़ाम पूरे देश में जायेगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को भाग लेना चाहिये।

मुख्य अतिथि के संबोधन के पश्चात मुख्य अतिथि व मुशायरे के अध्यक्ष डाक्टर अंजुम बाराबंकवी द्वारा संयुक्त रूप से मुशायरे की शमा रौशन करके मुशायरे का आगाज़ किया।

इसके बाद देश के नामवर शायरों व शायरात डाक्टर अंजुम बाराबंकवी,डाक्टर नदीम शाद,डाक्टर सबा बलरामपुरी,अतुल अजनबी, कुंवर जावेद कलीम, समर रश्मि, सबा सलीम अमरोहवी, शाहिद अंजुम, डाक्टर साबिर बेहटवी व आगरा के दाऊद इक़बाल ने अपनी रचनाओं से समा बाँध दिया। शायरों के कलाम पर हाल में मौजूद सामईन की तालियों की गड़बड़ाहट व वाह वाह की आवाज़ों से पूरा हाल गूंजता रहा। 

जैसे जैसे रात गहराती जा रही थी वैसे वैसे सामईन के ऊपर शायरों की शायरी का जादू छाता जा रहा था। देर रात जाकर मुशायरा खत्म हुआ।

मुशायरे की बेहद कामयाब व शानदार निज़ामत विश्व प्रसिद्ध नाज़िम शायर डाक्टर हिलाल बदायूंनी ने की। स्वागत सत्र का संचालन अमीर अहमद एडवोकेट ने किया।

 इस मौके पर तरुण पाठक,कर्नल जी एम ख़ान, डाक्टर त्रिमोहन तरल,अब्दुल क़ुद्दूस ख़ां,वरिष्ठ रंगकर्मी-समाज सेवी हरीश सक्सेना "चिमटी",भरतदीप माथुर,ज़ाकिर सरदार पूनम,ज़ाकिर डाक्टर नसरीन बेगम, मोहम्मद हुसैन, महमूदउजजमा,शिवराज यादव आदि ने मुख्यअतिथि व शायरों व शायरात का माल्यार्पण कर स्वागत किया। ताज महोत्सव आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि व समस्त शायरों व शायरात को स्मृति चिन्ह भेंट किये गये।

 रिपोर्ट - असलम सलीमी।