गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए : शैलेंद्र पहलवान



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

मथुरा। राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र पहलवान ने कहा कि गौ माता में सभी देवी देवता विराजमान है। वे लगातार गौ माता की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करते रहे है। वह अपनी गौ माता के प्रति सच्ची निष्ठा रखते हुए खुद गौ माता की प्रतिदिन सेवा करते हैं। कही भी कोई गाय भूखी या बीमार दिखती है तो उसकी तत्काल सेवा कराने का प्रयास करते रहे है। 

उन्होंने बताया कि इसमें सभी देवी देवता विराजमान हैं। प्राचीन काल में भगवान श्रीकृष्ण ने गौ माता की सेवा की थी। श्रीकृष्ण भगवान ने भी जान से ज्यादा गौ माता को प्यार किया है। उन्होंने कहा था कि यह हमारी मां है। 

लंबे समय से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए आंदोलन चलाया जा रहा है। गौ माता को राजमाता का दर्जा देने की बात ऐसे दौर में सामने आई है। आए दिन गौकशी और गौ तस्करी के मामले समाने आते हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से हाथ जोड़कर निवेदन किया है कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराया जाए। भारत में गाय को माता का दर्जा दिया जाता हैं और हिन्दू धर्म में उसकी पूजा का विधान हैं। इसके अलावा उसके दूध,मूत्र और गोबर को पवित्र माना जाता हैं। गाय का दूध मानव शरीर के लिए काफ़ी लाभकारी हैं। वही गौ मूत्र से कई बीमारियों को ठीक करने का दावा किया गया है। उसके गोबर से धूपबत्ती भी बनाई जाती है। गौ माता के मूत्र से अनेक बीमारियाँ जड़ से खत्म हो जातीं हैं।

हमारी गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए। हम लोग अपनी जान पर खेलकर गौ माता की जान बचाते हैं। योगी जी भी एक गौ रक्षक हैं। गौ रक्षकों का दर्द समझते हैं।