भाजपा आगरा के राजकुमार गुप्ता महानगर अध्यक्ष एवं प्रशांत पौनिया बने जिलाध्यक्ष

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगरा में अपने महानगर और जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है।

 राजकुमार गुप्ता भाजपा के नये महानगर अध्यक्ष और प्रशांत पौनिया को जिलाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है।

भाजपा के जयपुर हाउस स्थित कार्यालय पर चुनाव अधिकारियों ने इन दोनों नामों की घोषणा की। घोषणा होते ही दोनों को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। समर्थकों की ओर से दोनों के स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। 

भाजपा के नये महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया की भाजपा के प्रति लम्बी सेवाएं रही हैं। पार्टी ने जिले में जहां जाट जाति पर दांव खेला है,वही महानगर में वैश्य समुदाय को भी खुश किया गया है।