विकल चौक का शीघ्र सौंदर्यीकरण का कार्य होगा प्रारंभ



मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में आगरा शहर के प्रमुख चौराहों की सुंदरता और भव्यता शामिल है। 

हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा : नगर आयुक्त आगरा अंकित खंडेलवाल के निर्देशन में सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिया गौतम ने विकल चौक समिति और सुल्तानगंज बाजार कमेटी के साथ विकल चौक का निरीक्षण किया।विकल्प चौक की बदहाल स्थिति को देखकर सहायक नगर आयुक्त ने कहा कि शीघ्र इस चौक का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू होगा। 

कार्य मे चौड़ीकरण,फाउंटेन,लाइटिंग, पेंटिंग नगर निगम द्वारा कराई जाएगी।

समिति अध्यक्ष और पार्षद मुरारी लाल गोयल के अनुसार आगरा शहर में इस स्थान से लाखों लोगों का आवागमन रहता है। विकल चौक का सौंदर्यीकरण कार्य होने से शहर में एक अच्छा संदेश जाएगा।क्षेत्रीय पार्षद मुरारी लाल गोयल ने नगर आयुक्त के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सरहाना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।