भगवान महर्षि परशुराम जी का जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया समारोह का आयोजन।



हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा : सर्व  ब्राह्मण कुल समाज समिति आगरा के तत्वाधान में 29 अप्रैल 2025 को राधा कृष्ण मंदिर लॉयर्स कॉलोनी में भगवान महर्षि परशुराम जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया समारोह का आयोजन बड़े ही भाव पूर्वक किया गया।

भगवान महर्षि परशुराम जी के जन्म उत्सव पर संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भगवान विष्णु के छठे अवतार जमदग्नि पुत्र विश्व बंधु महाबाहु, पृथ्वी को 21 बार अत्याचारियों से मुक्त करने वाले भगवान परशुराम जी केअवतरण"दिवस (अक्षय तृतीया) के पावन पर्व पर यज्ञ का आयोजन किया गया, यज्ञ में सभी ने आहुतियां देकर भगवान की आरती और मंगल गीतों के साथ बड़े ही भावपूर्ण तरीके से भगवान को स्मरण किया । सभी ने भगवान परशुराम की आरती आरती की ,

विश्व कल्याण की कामना करते हुए सभी को इस पावन पर्व की बधाई व मंगल कामनाएं की गई। कार्यक्रम का समापन भगवान को भोग लगाकर स्वादिष्ट प्रसाद वितरण किया गया।

समिति के सभी सदस्यों ने भगवान परशुराम शोभा यात्रा 4 may2025 दिन रविवार प्रातः 7:00 बजे का निमंत्रण सभी लोगों को दिया और सभी से अपील की कि इस शोभा यात्रा में अधिक से अधिक लोग सम्मिलित होकर भगवान परशुराम जी के प्रति अपने समर्पण को प्रदर्शित करें । हरिओम सेवा सदन अमर बिहार पुलिस चौकी दयालबाग पर भगवान परशुराम की आरती में सम्मिलित होकर भोजन प्रसादी दोपहर 1:00 बजे तक ग्रहण की गई।

कार्यक्रम में संस्थापक एसपी अग्निहोत्री,एस सी पाठक, प्रेम शंकर शर्माअध्यक्ष सतीश शर्मा जी,  अति वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा जी, जेपी लवानिया जी, रामविलास पाठक, डॉ प्रमोद रावत, वेद प्रकाश पाठक, एमएम शर्मा जी, , विनोद शर्मा जी, शिवदत्त शर्मा, शैलेश बाबू शर्मा जी, राजेंद्र पाराशर, आशुतोष शर्मा , बृजेश गौतम जी , लक्ष्मी लवानिया एडवोकेट जी, श्रीमती प्रीति मिश्रा, राकेश पांडे, हरीश शर्मा सर, देवेंद्र शर्मा जी, योगेश भारद्वाज, विष्णु उपाध्याय, अभिषेक शुक्ला, प्रभा शुक्ला, अजय मिश्रा जी, विमल मिश्रा, पंकज मिश्रा, मुकेश पाराशर, श्रीमती संतोष मिश्रा, हरिमोहन शर्मा, लक्ष्मण प्रकाश शर्मा, सतीश गोंड, मूलचंद शर्मा, नानक चंद मिश्रा, नरेंद्र शर्मा, पंडित नवल शुक्ला, अनिल पाठक, श्रीमती मीना पाठक, महेश शर्मा महेश शर्मा, निर्मल शर्मा, शैलेंद्र भारद्वाज, श्रीमती मित्रा शर्मा, श्रीमती सुमन  शर्मा श्रीमती प्रमिला शर्मा , विनोद शर्मा सर, जेपी उपाध्याय सर ,रामसेवक शर्मा, ज्ञानवर्धक नगायच,आदि  लोग परिवारके साथ उपस्थित रहे। आज  देश मे  जिस प्रकार फिर से सनातनी हिंदुओं  हत्या की जा रही है ऐसे वातावरण में भगवान महर्षि परशुराम जैसे बलशाली, दृढ़ निश्चयी , दूरदर्शी, पराक्रमी महापुरुष की आवश्यकता है।