पहलगाम हमले की आगरा मण्डल व्यापार संगठन ने की घोर निंदा

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : आगरा मण्डल व्यापार संगठन के व्यापारी नेताओं ने जम्मू कश्मीर के पहलगांव में मंगलवार को आंतकियो ने पर्यटको पर अंधाधुंध गोली बरसाकर घूमने गए पर्यटकों की निर्मम हत्या पर गहरा शोक प्रकट किया है। संगठन के व्यापारी नेताओं ने घटना पर दुःख प्रकट करते हुए कहा है कि पहलगाम में जो हमला हुआ है वह मन को विचलित करने वाला है।

आगरा मण्डल व्यापार संगठन के पदाधिकारियो व सदस्यों ने भारत सरकार से मांग की है कि भविष्य में वहां सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ाई जाए जिससे  पर्यटकों को सुरक्षा मिल सके और आतंकवादी हमले ना हो सके। उन्होंने

 भारत सरकार से अपील की है कि जहां-जहां भी आतंकवादी छुपे हुए हैं, 

 वहां पर ड्रोन, हेलीकॉप्टर, हवाई जहाज, सैटेलाइट व अन्य जो भी उपकरण हो उनको लगाकर उन्हें ढूंढ कर उनको वहीं पर शूट कर दिया जाए।

 अब समय आ गया है कि भारत से आंतकवाद बिल्कुल खत्म हो जाना चाहिए एवं जाति धर्म की राजनीति भी खत्म होनी चाहिए। सिर्फ देश की सुरक्षा की ही बात होनी चाहिए।

व्यापार मण्डल के नेताओं ने कहा है कि यह हमला देश में सौहार्द को बिगड़ने की साजिश है उन्होंने कहा कि आंतकियो का कोई मजहब नहीं होता है।

शोक प्रकट करने वालों में संगठन के पवन बंसल,त्रिलोक चंद शर्मा, राजेश गोयल,चरणजीत थापर, राजकुमार अग्रवाल,योगेश कंसल, सुरेश चंद गर्ग, मुन्ना लाल गुप्ता, लाजपत राय तनेजा, मनोज जैन, चरणजीत टिम्मा, सुशील यादव, बबल नारंग, रचित सराफ, डी. के.जैन, हरपाल सिंह, नरेश जैन, गुरदयाल सिंह बेदी, सलीम जब्बार, सी ए. सुशांत सिंघल, राजीव गुप्ता, राकेश कपूर, इंद्रजीत डाबर, अशोक कुमार गोयल, संजय अग्रवाल, दिलीप जैन, संजय कुंडलानी, राजेश मनचंदा, गोपाल खंडेलवाल, राजेश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, दर्शन थवानी, भागचंद थवानी, पवन गुप्ता, विनीत शर्मा, अरविंद कुमार बंसल, पुनीत अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, गिरीश गोयल, अरुण कुमार गोयल, अशोक कुमार अग्रवाल, महेंद्र कुमार जैन, श्रीमती नीतू अग्रवाल,सरिता गौतम आदि प्रमुख हैं।