क्रीड़ा भारती आगरा एवं सरदार भगत सिंह ग्रुप ने किया कबड्डी खेल का आयोजन



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : विगत क्रीड़ा भारती आगरा खंदौली ब्लॉक द्वारा सरदार भगत सिंह ग्रुप ने कबड्डी खेल का आयोजन गांव सेमरा पर किया। जिसमें गांव-गांव से 18 टीमों ने भाग लिया।  प्रतियोगिता में क्रीड़ा भारती आगरा के विभाग संयोजक राजेश सिंह कुशवाहा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का आरंभ किया। जिसमें विजेता टीम धौलपुर को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट,नगद 5100 पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम पैसीई को ट्रॉफी सर्टिफिकेट ₹2100 नगद देकर पुरस्कार रूप देकर सम्मानित किया। कबड्डी प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच मनोज दिवाकर को दिया गया। श्री कुशवाह द्वारा खिलाड़ियों को क्रीड़ा भारती के उद्देश्य और उनके लक्ष्य के बारे में बताया। खिलाड़ियों को संदेश दिया कि खेलों से चरित्र का निर्माण,  चरित्र से निर्माण राष्ट्र का निर्माण होता है।

खिलाड़ियों का योगदान हमेशा राष्ट्र के लिए रहा है। क्रीड़ा भारती आगरा विभाग द्वारा श्यामसुंदर जी को खंदौली ब्लॉक का संयोजक नियुक्त किया गया। आयोजन में क्रीड़ा भारती के क्रीड़ा केंद्र प्रमुख अमर सिंह राठौड़ और राहुल कुशवाहा जिला कार्यकारिणी सदस्य, कैप्टन कोमल सिंह सोलंकी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।