आगरा का पर्यटन छुएगा बुलंदी : पर्यटन मंत्री



लाइट एंड साउंड शो के लाल किला में प्रतिदिन होंगे 02 शो,पर्यटकों के रात्रि प्रवास से आगरा का पर्यटन छुएगा बुलंदी : पर्यटन मंत्री 

होटल इंडस्ट्री सहित लघु उद्यमियों, दुकानदारों,कारीगरों, फुटपाथ वेंडर्स की भी आय में होगी वृद्धि : मंत्री जयवीर सिंह

'रंग ए आगरा'युगों का सफर थीम पर हुआ लाइट एंड साउंड शो,रंगों, ध्वनियों और प्रकाश के कलात्मक संयोजन से लाइट एंड साउंड शो देख कर दर्शक हुए मंत्र मुग्ध

फतेहपुर सीकरी में भी जल्द ही लाइट एंड साउंड शो का होगा शुभारंभ 

हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो

आगरा.18 अप्रेल, प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति विभाग मंत्री श्री जयवीर सिंह जी ने आगरा लाल किले के दीवान ए आम में बटन दबाकर लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ किया।

मंत्री महोदय ने इस अवसर पर कहा कि आगरा पर्यटन की दृष्टि से विश्व मानचित्र पर अपना अलग स्थान रखता है,लाइट एंड साउंड शो के लिए मेरे द्वारा व्यक्तिगत रूप से व पर्यटन मंत्रालय उत्तर प्रदेश द्वारा द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे अंततः सफलता हासिल हुई, लाइट एंड साउंड शो से आगरा में पर्यटकों के रात्रि प्रवास में बढ़ोत्तरी होगी।आगरा में पर्यटन के विकास और होटल इंडस्ट्री तथा लघु उद्यमियों स्थानीय होटल इंडस्ट्री सहित,दुकानदारों,कारीगरों, फुटपाथ वेंडर्स की भी आय में वृद्धि होगी।

लाइट एंड साउंड शो को अत्याधुनिक प्रोजेक्शन मैपिंग तकनीक के माध्यम से प्रस्तुत, इमरसिव प्रोडक्शन को विश्व बैंक की वित्तीय सहायता के तहत प्रो-पुअर टूरिज्म डेवलपमेंट स्कीम के अंतर्गत लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। यह शो आगरा के नाइट टूरिज्म परिदृश्य को समृद्ध करने वाली विश्व स्तरीय आकर्षण के रूप में डिज़ाइन किया गया है।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी श्री शक्ति सिंह ने बताया कि फतेहपुर सीकरी में भी जल्द ही लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ कराया जाएगा,स्क्रिप्ट के स्तर का काम बाकी है।

आगरा किला में प्रतिदिन दो शो आयोजित किए जाएंगे जो कि हिंदी भाषा में शाम 7:30 बजे से 8:15 बजे तक और अंग्रेजी भाषा में रात 8:30 बजे से 9:15 बजे तक संचालित किया जाएगा।

शो का 7 वर्ष तक के बच्चे : मुफ्त (राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों), 8-17 वर्ष की आयु : वयस्क टिकट का 50%

वयस्क (राष्ट्रीय): 300 रुपये

वयस्क (अंतरराष्ट्रीय): 800 रुपये का टिकट लगेगा।

 टिकट ऑनलाइन और आगरा किला स्थल पर उपलब्ध हैं। प्रति शो में 300 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। टिकट पहले आओ,पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध हैं।

रिपोर्ट -असलम सलीमी