जिला क्षत्रिय सभा द्वारा महाराणा प्रताप जी की जंयती हेतु आयोजन समिति गठित



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : 28 अप्रेल,क्षत्रिय सदन,वाटर वर्क्स आगरा पर जिला अध्यक्ष डा.अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। संचालन जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह परमार ने किया। बैठक में 

महाराणा प्रताप जी जयंती 2025 के लिए संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष आर.पी. सिंह जादौन, स्वागताध्क्ष क्षत्रिय सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर भंवर सिंह चौहान को बनाया गया। आयोजक गौरव परमार    एवं समस्त कार्यकारिणी शाखा कमला नगर को बनाया। सहसंयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष एड.दिनेश सिंह सिकरवार,यमुना पार के अध्यक्ष विनोद परमार,दयालबाग के गजेंद्र सिंह परमार,शास्त्रीपुरम के अंतेश चौहान,आवास विकास के विजेंद्र सिंह राणा को बनाया गया। 

बैठक में मुख्य संरक्षक कपूर चंद्र सिकरवार,जिला कोषाध्यक्ष शीलेंद्र सिंह चौहान,भरत सिंह सिकरवार ,मुनेश तोमर,अतर सिंह चौहान ,श्रीमती ज्योति जादौन ,अतुल चौहान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।