आगरा में पहली बार रोबोटिक द्वारा घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी की शुरुआत : गोयल सिटी हॉस्पिटल की ऐतिहासिक पहल



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : 3 मार्च, चिकित्सा क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत करते हुए,गोयल सिटी हॉस्पिटल,आगरा में पहली बार रोबोटिक द्वारा घुटना प्रत्यारोपण (Robotic Knee Replacement) सर्जरी की सुविधा शुरू की गई है। यह अत्याधुनिक तकनीक अब तक केवल दिल्ली,जयपुर और लखनऊ जैसे महानगरों तक ही सीमित थी,लेकिन अब आगरा और आसपास के मरीजों को यह सुविधा अपने ही शहर में उपलब्ध हो सकेगी।

अब तक मरीजों को इस सर्जरी के लिए बार-बार बड़े शहरों में जाना पड़ता था।ओपीडी,ऑपरेशन और फॉलो-अप के लिए कई यात्राएं करनी पड़ती थीं, जिससे समय,धन और मानसिक ऊर्जा की भारी बर्बादी होती थी,लेकिन अब यह सारी परेशानियाँ समाप्त हो जाएंगी।

एम्स दिल्ली से प्रशिक्षित डॉ.मेघल गोयल, वरिष्ठ ऑर्थो सर्जन डॉ.मुकेश गोयल और उनकी अनुभवी चिकित्सकीय टीम ने इस तकनीक की शुरुआत कर आगरा की जनता को एक महत्वपूर्ण राहत दी है।

डॉ.मेघल गोयल ने बताया कि रोबोटिक द्वारा घुटना प्रत्यारोपण के कई महत्वपूर्ण लाभ हैं :

• बेहद उच्च सटीकता : रोबोट तकनीक घुटने की संरचना को स्कैन करके,हर व्यक्ति के घुटने के अनुसार सटीक प्लानिंग करती है। इससे कृत्रिम जोड़ बिल्कुल सही स्थिति में लगाया जाता है।

• कम कटाई (Bone Cutting) : पारंपरिक सर्जरी के मुकाबले हड्डियों की कटाई कम होती है,जिससे प्राकृतिक संरचना अधिक सुरक्षित रहती है।

• कम रक्तस्राव : ऑपरेशन के दौरान ब्लड लॉस न्यूनतम होता है।

• कम दर्द और सूजन : रोबोटिक प्रक्रिया में टिशू डैमेज कम होता है, जिससे ऑपरेशन के बाद दर्द और सूजन बहुत कम होती है।

• तेज़ रिकवरी : मरीज जल्दी चलने-फिरने लगता है और सामान्य जीवन में जल्द लौट सकता है।

• लंबे समय तक चलने वाला प्रत्यारोपण : सटीकता की वजह से इम्प्लांट की आयु भी अधिक होती है।

यह तकनीक न केवल ऑपरेशन को सुरक्षित बनाती है,बल्कि मरीजों को ऑपरेशन के बाद का अनुभव भी कहीं बेहतर और आरामदायक प्रदान करती है। यह चिकित्सा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी परिवर्तन है,जिसकी लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी।

गोयल सिटी हॉस्पिटल की यह पहल आगरा को स्वास्थ्य सेवाओं में एक नई ऊँचाई पर ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। 

आज उक्त मशीन का विधिवत पूजन किया गया। पूजन-अर्चन में शहर के बड़ी संख्या में गणमान्य एवं जागरूक नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने गोयल सिटी हॉस्पिटल इस नेक कार्य के लिए सराहना की और ईश्वर से कामना की कि यह सेवा निरंतर सफलता प्राप्त करे, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिले।