देश की अखंडता को समर्पित भारत रक्षा मंच 5,6 और 7 सितंबर को आयोजित करेगा आगरा में राष्ट्रीय अधिवेशन
भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता का भी हुआ स्वागत
भारत रक्षा मंच के केएम माहेश्वरी बने ब्रजप्रांत के मंत्री एवं मनोज गुप्ता'जिला अध्यक्ष'
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। देश की अखंडता और मुखर हिंदू−प्रखर राष्ट्र के ध्येय वाक्य को समर्पित भारत रक्षा मंच ने आगरा में ब्रजप्रांत की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मनोज अग्रवाल को ब्रजप्रांत का अध्यक्ष एवं एड.केएम माहेश्वरी को मंत्री घाेषित किया। मनोज गुप्ता को जिला अध्यक्ष बनाया गया।
शनिवार को ट्रांसयमुना कॉलोनी स्थित लक्ष्मी वाटिका में भारत रक्षा मंच द्वारा ब्रजप्रांत सदस्यता शपथ ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर ने ब्रजप्रांत के सदस्यों को संस्था के उद्देश्यों से अवगत कराया एवं कार्यकारिणी का विस्तार किया।
इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर हुआ।
भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर ने कहा कि आज भारत के बहुसंख्यक समाज का अस्तित्व ही संकट में है। आजादी के बाद बहुसंख्यक समाज के साथ भेदभाव व पक्षपात पूर्ण व्यवहार हुआ और इस समाज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं को निरंतर उपेक्षित एवं निरस्कृत किया गया। जिसके कारण भारत में हिंदुओं के अस्तित्व पर ही खतरा मंडरा रहा है।
उस खतरे का प्रतिरोध करने के लिए ही भारत रक्षा मंच ने एकसूत्रीय कार्यक्रम हाथ में लिया है कि भारत में अवैध रूप से घुसपैठ करने वालों को चिन्हित कर उन्हें वापस भेजा जाए।
राष्ट्रीय मंत्री सुजैन आनंद ने कहा कि संगठन लगातार भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए प्रयासरत है,इसके लिए आवश्यक है की मातृशक्ति जागरूक हो और इस दिशा में आगे बढ़े।
ब्रज प्रांत संगठन मंत्री श्रीनिवास गुप्ता(ठाकुर) ने बताया कि देश में लगातार बढ़ रही बंगलादेशी घुसपैठियों की संख्या से हुए खतरे को देखते हुए 27 जून 2010 को भाेपाल में भारत रक्षा मंच का गठन हुआ था।
ब्रज प्रान्त अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हिंदू परिवार तीन संतानों को जन्म दें,जिसमें से एक संतान को देश को समर्पित करें।
समारोह में भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता का स्वागत भी किया गया। उन्होंने कहा कि अब देशवासियों के लिए संघर्ष का नहीं उत्सव का समय है। इस अवसर पर सरदार हरजोत सिंह(पंजाब),व्यापारी नेता रवि प्रकाश अग्रवाल,दिनेश वर्मा,जितेन्द्र शिवहरे,रामकुमार शर्मा,पू.पार्षद मोहन गुप्ता, मुकेश गुप्ता, बॉबी राठौड़, आदित्य पाराशर,अखिलेश जैसवाल, सुशील भदौरिया,जितेन्द्र शिवहरे,राहुल चितौड़िया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
10 को आगरा आएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष :
श्री निवास गुप्ता ने बताया कि 10 अप्रैल को भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य नारायण जटिया आगरा आएंगे। यहां वे 5, 6 और 7 सितंबर में आयोजित होने जा रहे भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय अधिवेशन की घोषणा करेंगे। इस अधिवेशन में गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे।