हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो
आगरा : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या के विरोध में एवं दिवंगत आत्माओं की शान्ति हेतु हेल्प आगरा की ओर से सोमवार को मोती कटरा स्थित हेल्प आगरा हॉस्पिटल पर अध्यक्ष सुरेंद्र जैन व महासचिव गौतम सेठ के नेतृत्व में शोक श्रंद्धाजली सभा आयोजित की गई।
निर्दोष लोगों की हत्या के विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर दिवंगत आत्माओं की शान्ति हेतु 2 मिनट का मौन रखा। सभी ने नृशंस आतंकवाद की घोर भर्त्सना करते हुए,एकजुटता को आतंकवाद के खिलाफ मजबूत हथियार बताया।राष्ट्रगान से राष्ट्रभक्ति का सामूहिक परिचय प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर हेल्प आगरा की कार्यकारिणी के सदस्य, सेवारत - डॉक्टर,स्टाफ,मरीज तथा उनके साथ आये तीमारदार शोक सभा के हिस्सा बने। सुत्र- नंदकिशोर गोयल'मीडिया प्रभारी'