श्रीजगन्नाथ मंदिर में हुआ भक्तिभाव के सम्पन्न हुआ नरसिंह चतुर्दशी महामहोत्सव,बीज मंत्रों के साथ हवन में दी गई आहूति
हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो
आगरा। भक्तों ने अपनी व देश की रक्षा और सुरक्षा के लिए भगवान नरसिंह महामहोत्सव में भक्ति भाव के साथ भाग लिया। प्रातः मंगला आरती के साथ प्रारम्भ हुए महामहोत्सव में वृन्दावन के पंचतत्व प्रभु ने भगवान नरसिंह के 108 नाम व बीज मंत्रों के साथ विधि विधान से आहूतियां देकर हवन सम्पन्न करवाया। नरसिंह भगवान के प्रिय पाणकम (गुड़ व दरक के रस) से भिशेक किया गया। सुगंधित पुष्पों से सजाए गए मदिर में आरती के उपरान्त सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस्कॉन मंदिर आगरा के अध्यक्ष रविन्द प्रभु ने भक्तों के समक्ष भगवान नरसिंह की कथा का वर्णन करते हुए भक्त प्रह्लाद के दिव्य गुणों बताया। कहा भक्त प्रह्लाद की भक्ति ही थी जिसके कारण भागवान को उसकी रक्षा के लिए स्वमं प्रकट होना पड़ा। जो भक्त भगवान के प्रति शरणागत रहकर उन पर विश्वास करते हैं, हर परिस्थिति में उन भक्तों की रक्षा और सुरक्षा भगवान करते हैं। इसी विश्वास के साथ आज सैकड़ों भक्तों में भगवान नरसिंह का पूजन देश की सुरक्षा के लिए किया। भगवान नरसिंह के उग्र स्वरूप को सौम्यता में परिवर्तित करने के लिए भक्त प्रह्लाद व माता लक्ष्मी के साथ फूलों का श्रंगार किया गया गया। शरबत व पाणकम से अभिषेक किया गया। इसके साथ 12 प्रकार के अनाजों को जल में भिगोकर उनके जल से भी अभिषेक किया गया। शालिगराम जी का अभिषेक पंचगव्य व पंचामृत से किया गया। आरती के उपरान्त भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अदिति गौरांगी,संजय कुकरेजा, सूरज प्रभु, नितेश अग्रवाल, कान्ता प्रसाद अग्रवाल, सुनील मनचंदा, देवकिशन प्रभु,विपिन अग्रवाल, राजीव मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।