भारत रक्षा मंच,ब्रज प्रांत की बैठक सम्पन्न



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : 11 मई,भारत रक्षा मंच ब्रज प्रान्त की बैठक'शिल्पी इंडिया' कार्यालय,ट्रांस यमुना कॉलोनी में आयोजित की गई। 

बैठक की अध्यक्षता ब्रज प्रांत अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने की। उन्होंने सर्व प्रथम मंच के पदाधिकारियों से प्रांत,जिला,शहर की कार्यकारिणी को विस्तार देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जब हमारे पास बड़ी संख्या में कार्यकर्ता होंगे,तभी आगामी आगरा में होने जा रहे राष्ट्रीय अधिवेशन का महत्व होगा। 

सभी ने सितम्बर में होने जा रहे अधिवेशन के सम्बंध में परस्पर चर्चा कर,आयोजन को सफल बनाने हेतु सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक में ब्रज प्रांत अध्यक्ष मनोज अग्रवाल,महामंत्री विनोद सिंह कुशवाह,मोहन गुप्ता पू.पार्षद एवं धर्मेन्द्र कुमार चौधरी'पत्रकार' महानगर अध्यक्ष राहुल चित्तौड़िया, हरी सिंह, मोनू कुशवाह, सुशील भदौरिया, अमन कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।