हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो
आगरा : 4 मई,भारत रक्षा मंच का आगरा में राष्ट्रीय अधिवेशन 5-6 एवं 7 सितम्बर में आयोजित हो रहा है। अधिवेशन को बेहतर एवं सफल बनाने के सम्बंध में एक बैठक लक्ष्मी वाटिका,यमुनापार में आयोजित की गई।
बैठक में राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर ने अधिवेशन के स्वरूप पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने मंच के पदाधिकारियों को आयोजन की विभिन्न कमेटियाँ सृजित करने के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बैठक में आये पदाधिकारियों,आगन्तुकों को अधिवेशन सफल बनाने के सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि तीन दिन के आयोजन को कई सत्रों में विभाजित किया गया है।
पहले दिन - देश के विभाजन विभीषिका की प्रदर्शनी एवं आपसी मेलमिलाप,परिचय आदि।
दूसरे दिन- प्रांतों की बैठकें,प्रस्ताव,राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा तीन वर्षों की प्रगति,शोभायात्रा आदि।
तीसरे दिन- प्रस्ताव रखे जाएंगे एवं पारित भी होंगे। इस प्रकार उन्होंने कई पहिलुओं को दृष्टिगत विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्रीय महामंत्री डॉ.अशोक आचार्य एवं राष्ट्रीय मंत्री/संगठन मंत्री प.यूपी श्रीमती सुजेन आनंद ने बताया कि आगामी जो राष्ट्रीय अधिवेशन,आगरा में होने जा रहा है। वह वृहद,ऐतिहासिक होगा। अधिवेशन राष्ट्र के राष्ट्रवादियों के लिए प्रेरणादायी एवं एक नई ऊर्जा का संचार करेगा। मुख्यतः ब्रज प्रान्त में भारत रक्षा मंच से बड़ी संख्या में हिंदूवादी लोग जुड़ेंगे और वे हिन्दुत्व एवं भारत रक्षा हेतु मील का पत्थर साबित होंगे।
राष्ट्रीय मंत्री उमाकांत तिवारी ने कहा कि ब्रज प्रान्त एवं आगरा जनपद एवं महानगर की कार्यकारिणी को अति शीघ्र पूर्ण करके सक्रिय करें,जिससे बड़ी संख्या में लोगों को मंच से जोड़ा जा सके।
बैठक में पहलगाम में हुए बर्बर हत्याकांड के बारे में रोष एवं शोक व्यक्त किया गया। इस कांड में सभी दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु कुछ समय मौन धारण कर ईश्वर से विनय की गई।
बैठक में राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर के साथ राष्ट्रीय महामंत्री डॉ.अशोक आचार्य एवं राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती सुजैन आनन्द,राष्ट्रीय मंत्री उमाकांत,ब्रज प्रांत महामंत्री विनोद सिंह कुशवाह,संगठन मंत्री श्रीनिवास गुप्ता'ठाकुर' एवं जिलाध्यक्ष एड.आदित्य पराशर,धर्मेन्द्र कुमार चौधरी'पत्रकार' देवेंद्र गुप्ता,रवि प्रकाश अग्रवाल,डॉक्टर सुधीर शर्मा, रेनू बंसल, डॉ.राकेश गुप्ता, एसपी सिंह, राकेश शर्मा, राजू गुप्ता, जितेंद्र कुशवाह,रविंद्र सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।