मदर्स डे : विश्व की सब पूज्य माँओं को नमन ✍️ कुमार ललित'कवि'



हिन्दुस्तान वार्ता।


 वेद की पावन ऋचाओं को नमन

 इंद्रधनुषी सी छटाओं को नमन 

ताप हरतीं, तृप्त करतीं यह धरा 

नित बरस पड़तीं घटाओं को नमन।

 

नेह की सन्दल-हवाओं को नमन 

 त्याग की अनुपम कथाओं को नमन

 एक धागे में पिरो रखतीं जो घर

 जादुई सी उन कलाओं को नमन।


 भावनाओं,प्रार्थनाओं को नमन

 झोलियाँ भर भर दुआओं को नमन

 इनके आशीषों से हम महफूज हैं 

 विश्व की सब पूज्य माँओं को नमन।


कवि - उ. प्र.हिंदी संस्थान द्वारा निराला पुरस्कार से सम्मानित हैं।