डाॅ.मधु भारद्वाज
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा,उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी का प्रान्तीय अधिवेशन वृन्दावन में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.बीडी शर्मा,कार्यक्रम अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष पं.त्रिभुवन शर्मा,विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री शिवमोहन भारद्वाज, श्रीकांत शर्मा,पूर्व ऊर्जा मंत्री,उप्र सरकार एवं विधायक,वृन्दावन,मथुरा,पं.बीडी शर्मा करोरिया,प्रदेश अध्यक्ष,दिल्ली थे। विशिष्ट सानिध्य प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ डाॅ.मधु भारद्वाज का रहा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.बीडी शर्मा ने सवर्ण आयोग बनाने की बात की। प्रदेश अध्यक्ष पं.त्रिभुवन शर्मा ने ब्राह्मणों को आरक्षण देने की बात कही।
विशिष्ट अतिथि श्रीकांत शर्मा ने ब्राह्मणों को संगठित,शिक्षित एवं संस्कारित करने पर जोर दिया।
प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ डाॅ.मधु भारद्वाज ने रुनकता को पर्यटक स्थल बनाने एवं नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की बात प्रमुखता से की। प्रस्तावों पर गहन चर्चा के बाद सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर डाॅ.मधु भारद्वाज को राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मनोनीत करने की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. बीडी शर्मा ने की। इसके साथ-साथ उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों में पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 25 जिलों के जिलाध्यक्ष,महानगर अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। मंच संचालन प्रदेश महामंत्री आचार्य राजेश शर्मा एवं डाॅ.मधु भारद्वाज ने किया।
आगरा से अरुण कान्त सारस्वत,ममता पचौरी, दीप्ति भार्गव, सुनीता झा, कल्पना शर्मा, वन्दना तिवारी, अनुपम चतुर्वेदी, उपलब्धि भारद्वाज, शशांक भार्गव, अमोल शर्मा, अरुणा भार्गव, राजकुमारी पाराशर, रामेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष मथुरा दुष्यन्त शर्मा एवं जिलाध्यक्ष मथुरा महिला प्रकोष्ठ अनुराधा शर्मा ने किया।