मुन्नी देवी अग्रवाल के नेत्रदान से दो अन्धकारमय जिन्दगियाँ होंगीं रोशन



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : बी 75,प्रताप नगर,आगरा निवासी 75 वर्षीय श्रीमती मुन्नी देवी अग्रवाल जी के नेत्रदान  से दो नेत्रहीनों के जीवन को रोशनी प्रदान होगी। इनका निधन हो जाने पर उनके पुत्र दीपक अग्रवाल ने हैल्प आगरा के पी०आर०ओ० जगबीर सिंह से नेत्रदान के लिये संपर्क किया। परिवारीजनों की इच्छानुसार उनके द्वारा ऑफिस को दिये गये निर्देश पर एस. एन. हॉस्पीटल के नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ० स्निगधा सैन एवं आई बैंक प्रभारी डॉ० सेफाली मजुमदार  के निर्देशन में गीफ काउन्सलर दीपक शर्मा व उनकी टीम द्वारा नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

महामंत्री गौतम सेठ एवं मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने मृत्योपरान्त नेत्रदान अवश्य करने की अपील करते हुए नेत्रदान के लिए 9319111000 पर सम्पर्क करने का निवेदन किया है।

रिपोर्ट - असलम सलीमी