प्रभु महादेव जी की महाभक्ति का दिव्य अवसर : द्वितीय महारुद्राभिषेक महोत्सव 14 जुलाई को



श्री गिरिराज जी सेवा मंडल (रजि) द्वारा आयोजित किया जा रहा भक्ति पूर्ण आयोजन

पोस्टर विमोचन वॉटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में सम्पन्न,शिवभक्तों में उत्साह,लोहामंडी स्थित अग्रसेन भवन में होगा भव्य आयोजन

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। श्री गिरिराज जी सेवा मंडल (रजि.) द्वारा आयोजित होने जा रहे द्वितीय महारुद्राभिषेक महोत्सव के पोस्टर का भव्य विमोचन वॉटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में किया गया। संस्था द्वारा यह आयोजन सावन मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर 14 जुलाई, रविवार को किया जाएगा।

संस्थापक नितेश अग्रवाल ने बताया कि लोहामंडी स्थित अग्रसेन भवन में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होने वाले इस आयोजन में 121 श्री नर्मदेश्वर शिवलिंगों का विधि विधान से पूजन,अर्चन और महा रुद्राभिषेक सम्पन्न होगा। यह अभिषेक आचार्य पंडित विष्णु कांत शास्त्री के मार्गदर्शन में लगभग 5 घंटे तक वैदिक मंत्रोच्चारण व विधियों के साथ आयोजित होगा।

 उन्होंने कहा कि यह आयोजन शिवभक्ति और सनातन परंपरा के संरक्षण का प्रतीक है। 

अध्यक्ष अजय कुमार सिंघल ने कहा कि श्रद्धालु इस रुद्राभिषेक में भाग लेकर शिव की कृपा और मनोकामना पूर्ति का दिव्य अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।

मयंक अग्रवाल ने बताया कि आयोजन हेतु मध्य प्रदेश की नर्मदा नदी से विशेष रूप से 121 नर्मदेश्वर शिवलिंग मंगवाए गए हैं। पूजन में दूध, दही, घी, शहद, नारियल जल, गंगाजल, गन्ने का रस आदि के साथ शिप्रा, कैलाश मानसरोवर,ब्रह्मकुंड, गोदावरी, सरयू, यमुना सहित द्वादश पवित्र तीर्थों के जल से शिव का रुद्राभिषेक होगा।

विजय अग्रवाल ने बताया कि पूजन सामग्री श्रद्धालुओं को आयोजन स्थल पर ही उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही कार्यक्रम के उपरांत फलाहार प्रसादी की भी व्यवस्था रहेगी। अधिक जानकारी एवं रुद्राभिषेक में भागीदारी हेतु मोबाइल नंबर 98371 53455 पर संपर्क किया जा सकता है। 

पोस्टर विमोचन समारोह के अवसर पर नितेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अमित पाराशर, आशीष गोयल, सुनील सिंघल, सुमित सिंघल, किशन कुमार गर्ग, नरेंद्र गर्ग, विशाल बंसल, विष्णु बंसल आदि उपस्थित रहे।