हिंदुत्व की रक्षा के संकल्प के साथ किए अनेको कार्यक्रम
हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो
आगरा : 27 जुलाई,शिवसेना के पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सैकड़ो शिव सैनिक, पार्टी मुख्यालय पर सुबह से ही एकत्रित होना शुरू हो गए थे। पार्टी मुख्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया। शहर में जगह-जगह भगवे झंडे लगाए गए। शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव साहब ठाकरे की दीर्घायु के लिए पार्टी मुख्यालय पर एक महायज्ञ का आयोजन हुआ।
जिला प्रमुख वीनू लवानिया ने उद्धव साहब ठाकरे को तिलक लगाकर नमन किया और वेद उच्चारण मंत्रो के साथ हवन में सैकड़ो शिव सैनिकों ने उनकी दीर्घायु के लिए आहुतियां दी। उसके उपरांत हिंदुत्व की सेवा का संकल्प लिया व अनेक कार्यक्रम तय किए। कुष्ठ आश्रम व जिला अस्पताल में गरीब आश्रित लोगों मरीजों आदिवको दूध फल और मिष्ठान के साथ भोजन भी वितरित किया। शहर में ठाकरे जी के 65 वें जन्मदिन पर सार्वजनिक स्थानों पर 65 पौधे लगाए गए। शहर में मीठे पानी की प्याऊ के साथ मिष्ठान भी वितरण किया गया। उद्धव साहब ठाकरे के जन्मदिन की बधाई सभी शहर वासियों व हिंदुओं को मिष्ठान वितरण कर दी गई। शहर में 11000 हिंदुओं को जोड़ने के लिए एक सदस्यता अभियान प्रारंभ किया। हर घर से हिंदू जोड़कर हिंदुत्व की रक्षा के साथ शिवसेना को मजबूत करने का कार्यक्रम भी प्रारंभ हुआ।
इस मौके पर जिला प्रमुख वीनू लवानियां ने बताया कि शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव साहब ठाकरे जी ने शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे के दिखाए हुए मार्गो पर चलकर अपना संपूर्ण जीवन हिंदुओं के रक्षा व उनकी सेवाओं में व्यतीत किया। उन्होंने संगठन को शिखर पर पहुंचा और संपूर्ण देश में शिवसेना का संगठन मजबूत किया है। उनके द्वारा किए गए कार्य पूरे देश में सराहनीय हैं।
इस मौके पर जिला प्रमुख वीनू लवानियां ,रश्मि वर्मा ,विनायक माने , रिंकू गोला ,राकेश कुमार , रुक्मणी , अंजलि रानी , अरुण कुमार , राम प्रसाद गुप्ता ,ओंकार सिंह , तिलक सिंह कुशवाहा , सीताराम वर्मा , सेठ लच्छीराम , रूप बसंत यादव , राकेश सचदेवा , प्रियंका , यशोदा विजयलक्ष्मी , हरिओम शर्मा , मानसिंह सिकरवार , रोहतास ठाकुर , गंगा प्रसाद , रामवीर सिंह ,दीपक यादव , पंकज माहौर , विजय कुमार सिंह , ठाकुर श्याम सिंह , अविनाश शर्मा , रामबाबू , दिनेश सिंह ,आनंद सिंह, कमलेश , थेपाराशर , पीके छत्रपति , अशोक कर्दम , वीरेंद्र कैन , भारत सिंह, संतोष कुमार सिंह सहित सैकड़ो शिव सैनिक उपस्थित रहे।