छांगुर बाबा को मिले फाँसी सजा : पुष्पेंद्र शर्मा



यह साधारण अपराध नहीं बल्कि धार्मिक,राजनीतिक और राष्ट्रीय सुरक्षा का 

हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा।अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष पं.पुष्पेंद्र शर्मा ने हज़ारो हिन्दू युवतियों को धर्मांतरण कराने के आरोपी बलरामपुर के छांगुर बाबा (जलालुद्दीन) को “नर‑पिशाच” कहा और आरोपितों को फाँसी की सज़ा देने की मांग की है। उनका मानना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ फ़ास्ट्रेक कोर्ट में मामला चलाकर कठोर दंड देकर ही अपराधियों को सबक सिखा सकते हैं। धर्मांतरण की किसी भी रूप में समर्थन नहीं किया जा सकता।उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से धार्मिक परिवर्तन के आरोप,अचानक संपत्ति में वृद्धि और विदेशी फंडिंग को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है ।

 पुष्पेंद्र शर्मा ने कहा कि ED ने छांगुर बाबा और उनके करीबियों की विदेशी फंडिंग,40 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्ती और उनके बेटे की संपत्ति की जांच की जानकारी दी है।इससे यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा एवं मनी लॉन्ड्रिंग की दिशा में बढ़ा है  ।

 उन्होंने कहा कि एजेंसियां (ED,ATS) भी जांच में गंभीर रूप से शामिल हैं—विदेशी फंडिंग,संपत्ति जांच और फतवे तक मामले में गहराई दर्शाते हैं। इससे स्पष्ट है कि मामला केवल साधारण अपराध नहीं बल्कि धार्मिक,राजनीतिक और राष्ट्रीय सुरक्षा का एक व्यापक मसला बन चुका है। मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि ऐसे किसी भी व्यक्ति का समर्थन न करें।