वृक्षारोपण के साथ,वितरित किये तुलसी पौधे



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : पौधरोपण महा अभियान के तहत  बुधवार को पर्यावरण मित्र के बैनर तले यमुनोत्री विहार कॉलोनी,कमला नगर,आगरा के पार्क में 1हरी संकरी (पीपल, बरगद, पाकड़) तथा 30 अन्य पौधों (नीम, बेलपत्र, ऑवला, गुलमोहर, इमली, कनेर आदि) का वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर  तुलसी के पोधौ का वितरण कर हरित विरासत के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। वृक्षारोपण में पर्यावरण मित्र संस्थापक अनिल कुमार गोयल,क्षेत्रीय पार्षद पति पवन बंसल,  नंदकिशोर गोयल,भूतपूर्व डीएफओ डी.पी.सिंह के साथ कॉलोनी के ओंकारनाथ गुप्ता,श्रीमती राम सखी गुप्ता,विपुल गुप्ता,राजकुमार अग्रवाल, लक्ष्मी शर्मा,दिनेश शर्मा,राहुल गुप्ता, विपिन खण्डेलवाल, ब्रह्म प्रकाश , हरिनदर सिंह ,राधा अग्रवाल आदि ने सहभागिता निभाई। सूत्र-नंदकिशोर गोयल'मीडिया प्रभारी'