हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगराः बल्केश्वर मेले के अवसर पर आईटीआई के सामने बाबा अमरनाथ की सजायी गई झांकी आकर्षण का केंद्र रही। यह बर्फ की सिल्लियों से नौ फुट ऊंची बनाई गई थी।जिसके दर्शन करके श्रद्धालु जयघोष करते रहे। इसके अलावा ठंडे पानी और शिंकजी व अन्य प्रसाद का वितरण किया गया।
झांकी का शुभारंभ राज्य सभा सदस्य नवीन जैन व लंगड़े की चौकी मंदिर के महंत गोपी गुरु ने किया।
बल्केश्वर मंदिर के उपासक अर्चित पांड्या, पूर्व पार्षद अमित ग्वाला,पार्षद प्रदीप अग्रवाल, पार्षद मुरारीलाल गोयल, आदर्श नंदन गुप्ता, वीके अग्रवाल, चंद्रेश गर्ग, सुमित गुप्ता, मानव कुमार, वेद गोयल, अर्जुन राठौर, कुमकुम उपाध्याय आदि ने श्रद्धाभाव से पूजन किया।
रिपोर्ट -असलम सलीमी


