अधिक संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों को संगठन का सदस्य बनाने पर दिया बल
हिन्दुस्तान वार्ता।ब्यूरो
आगरा।अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जनपद कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन संजय प्लेस स्थित जनपद कार्यालय पर किया गया।
बैठक का शुभारंभ अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद (हरित प्रदेश) प्रदेशाध्यक्ष पंडित प्रकाश चंद शर्मा और जिलाध्यक्ष आगरा पंडित पुष्पेंद्र शर्मा ने भगवान श्री परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी विप्रजनों के द्वारा भगवान श्री परशुराम जी का जय घोष किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष पंडित प्रकाश चन्द्र शर्मा ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में संगठित समाज द्वारा ही सुरक्षा और समृद्धि सम्भव है।
उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों को संगठन से जोड़कर उनको सदस्य बनाने पर बल दिया। इसके साथ ही नवीन सदस्यों का परिचय पत्र बनाने की बात रखी।
जिलाध्यक्ष पंडित पुष्पेंद्र शर्मा ने बैठक में परिषद द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता और परिचय पत्र अभियान की जानकारी दी गई ।
इस अवसर पर परिषद पदाधिकारी पंडित इंद्रदेव गोस्वामी पूर्व प्रचारक आरएसएस के जन्मदिन के उपलक्ष में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों द्वारा परिषद का पटका एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन कर शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।
परिषद से जुड़े नवीन सदस्य शिव सेना प्रांतीय उप-प्रमुख पंडित स्नेहल करमरकर ने परिषद के द्वारा किए जा रहे कार्यों व उद्देश्यों की प्रशंसा करते हुए इसी प्रकार सभी को साथ मिलकर संगठन को आगे बढ़ाने की बात रखी। इस मौके पर परिषद के प्रमुख पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
बैठक में प्रकाश चन्द्र शर्मा,पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार दुबे, स्नेहल करमरकर,देवेंद्र कुमार दीक्षित,सर्वेश कुमार शर्मा, संजय कुमार शर्मा, अरविंद मिश्रा, इंद्रदेव गोस्वामी, हरिओम शर्मा, निशांत चतुर्वेदी एडवोकेट, सतीश शर्मा, प्रवीन कुमार शर्मा, संजीव पचौरी, शिवम शुक्ला, सतीश पण्डित,अनामिका मिश्रा आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।