हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : हैण्डनीट इंडिया की डिज़ाइनर सुश्री कांति नेगी को गोवा में आयोजित "नेशनल हैंडलूम डे"पर सम्मानित किया गया। सुश्री कांति नेगी ने अपने द्वारा डिजाइन किये गए हाथ के बुने परिधानों का प्रदर्शन गोवा में आयोजित फैशन शो में हुआ। इस फैशन शो में करीब 50 फैशन डिज़ाइनर अपने परिधानों को ले कर उपस्थित थे।
'हैण्डनीट इंडिया' उत्तर भारत की उन महिलाओं का प्रतिनिधित्व करता है जो अपने जीवन यापन और आत्मनिर्भर बनने के लिए हाथ के परिधान बुनती हैं। ये महिलाएं करीब 1500 हैं,और वे आत्मनिर्भरता के मार्ग पर हैं। इनकी ट्रेनिंग,बुनने का सामान से लेकर बेचने का दायित्व हैण्डनीट इंडिया ने लिया हुआ है। एनजीओ सेक्टर में कार्यरत हैण्ड नीट इंडिया ने देश का पहला रिटेल आउटलेट -आगरा के ताज व्यू होटल में खोला है। यहाँ विदेशी और भारतीय टूरिस्ट आते हैं,उम्मीद है कि इन महिलाओं के बनाये हुए उत्पादों को पसंद किया जायेगा। यह आगरा के लिए फक्र की बात है। रिटेल आउटलेट को डिज़ाइनर सुश्री कांति संभालती है। आउटलेट की प्रगति को देखकर अन्य शहरों में भी आउटलेट खोलने का प्रयास रहेगा,साथ ही आगरा में भी हाथ के बुने परिधानों को बुनने की ट्रेनिंग देने पर कार्य करने का विचार होगा।
कांति नेगी को गोवा में इंटरनेशनल डिज़ाइनर रीना ढाका और रुमा देवी ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। दोनों डिज़ाइनर हाथ के बुने वस्त्र देखकर अचम्भित थीं। उनके हाथों के बुने परिधान इतने सुंदर,फिट और फैशन के अनुरूप हो सकते हैं। रीना ढाका फैशन की दुनिया का बड़ा नाम है। रुमा देवी ने रूढ़िवादिता से संघर्ष कर देश विदेश में फैशन परिधानों का व्यापार स्थापित किया है.वो राजस्थानी कपडे पहन कर देश विदेश में भाग लेती हैं।
यह फैशन शो "वर्ल्ड डिजाईन फोरम " द्वारा 6 और 7 अगस्त को गोवा में आयोजित किया गया था।
रिपोर्ट - असलम सलीमी




