राष्ट्र सर्वोपरि,यह वक्त बहुत ही सोच समझ कर चलने का है किसी भी बहकावे में न आए किशोरियां
हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा : 15 अगस्ता,79वे स्वतंत्रता दिवस पर श्रीकृष्ण लीला समिति द्वारा हर्षोल्लास के साथ झंडारोहण कर मिष्ठान वितरण किया गया। आयोजन कमला नगर स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल और पार्षद पूजा बंसल की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि अब यह वक्त आत्म निर्भर बनने का है,दूसरों के ऊपर निर्भर रहने का नहीं। हमें यह नहीं देखना है कि पूर्व में खींची गई लकीर कैसी है। वरन एक लंबी लकीर कैसे खींची जाए उसका प्रयास करना है।
पार्षद पूजा बंसल ने कहा कि बच्चियों को उनके साथ अगर कोई दुर्व्यवहार होता है तो उसे सहन नहीं करें,वरन तुरंत इसकी सूचना दें और किसी के बहकावे में न आएं।
इस अवसर पर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल,पूजा बंसल,विजय रोहतगी, अशोक गोयल,गिर्राज बंसल,अनूप गोयल,विष्णु अग्रवाल,शेखर गोयल, मनोज - बंसल,ब्रजेश अग्रवाल,सीमा सिंह,खुशबू बिरला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


