समाजसेवी रोहित गुर्जर के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

 


हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : 15 अगस्त,स्वतंत्रता दिवस पर  समाजसेवी रोहित गुर्जर के नेतृत्व में युवाओं ने विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों युवा गाडियों पर तिरंगा लिए चल रहे थे। जगह जगह उनके ऊपर पुष्प बरसाए जा रहे थे। सभी युवा एक स्वर में भारत माता की जय.. एवं अमर शहीदों को याद करते हुए.. जय घोष कर रहे थे।

इस अवसर पर समाज सेवी रोहित गुर्जर ने कहा कि अब हम यानि हमारा देश हर तरह से मजबूत एवं स्वाभिलम्बी है। हम अमेरिका द्वारा लगाए टैरिफ से नहीं डरने वाले। हम चीन को भी ये चेतावनी देते हैं कि वह अपने साम्राज्यवादी हरकत से बाज आये नहीं तो गम्भीर परिणाम होंगे।

युवा व्यवसाई पियूष वर्मा ने देश वासियों  से आग्रह किया कि वे विदेशी वस्तुओं का त्याग करें,स्वदेशी अपनाएं। ऐसा करने से ही चीन,अमेरिका जैसे देशों का मार्केट ध्वस्त हो जाएगा,डॉलर का मूल्य गिरकर,हमारी मुद्रा रुपये का मूल्य बढ़ जाएगा। इन देशों का घमंड चूर हो जाएगा। तभी हम इन कथित विकसित देशों मान मर्दन कर सकेंगे।

 निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा में जुडीं सैकड़ों गाड़ियां कलाल खेरिया से शुरू होकर फतेहाबाद पहुंची। वहां लोगों ने सभी का स्वागत किया। आगरा के युवा उद्यमी व समाजसेवी रोहित गुर्जर व उनके साथियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में निकाली तिरंगा यात्रा में युवा पीढ़ी में हकीकत में एक नया देशभक्ति का जोश दिख रहा था। सभी राष्ट्र प्रेम में सराबोर थे।

इस मौके पर समाज सेवी राहुल गुर्जर ,युवा व्यवसाई पियूष वर्मा के साथ अमित यादव, भंवर सिंह ,ललित कुमार, यश वर्मा, संदीप तोमर, गौरव वर्मा आदि प्रमुख थे।