संजय प्लेस व्यापारी एसोसिएशन ने 'स्वतंत्रता दिवस' पर किया भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : 15 अगस्त,संजय प्लेस व्यापारी एसोसिएशन ने 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से ध्वजारोहण कर मनाया।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संजय प्लेस मार्केट में डोर टू डोर जाकर मिष्ठान वितरण किया। सभी व्यापारियों, राष्ट्र भक्तों ने संजय प्लेस कंप्यूटर मार्केट से शहीद स्मारक तक तिरंगा यात्रा निकाली। आयोजन में सभी व्यापारियों राष्ट्र भक्तों ने एक साथ मिलकर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी एक स्वर में भारत माता की जय...

राष्ट्र भक्ति के उदघोष कर रहे थे।

इस अवसर पर सरंक्षक गजेंद्र शर्मा,अध्यक्ष धर्मेंद्र परमार,उपाध्यक्ष दीपक यादव,सचिव सुमित शर्मा, कोषाध्यक्ष बंटी बंसल, उप सचिव देवेन्द्र सिंह महामंत्री रवि भदौरिया ,मीडिया प्रभारी सुनील मित्तल,संजोजक रानू,सह संयोजक नितिन वर्मा, सलाहकार संतोष गुप्ता, राजेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल,राजीव सिंघल,रूपेश कौशिक आदि प्रमुख रूप से उपस्थति रहे।